8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा आम चुनाव : प्रत्याशियों को ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग सहित अन्य जानकारियां दी

-विधानसभा क्षेत्र अनूपगढ़ एवं रायसिंहनगर के लिए नियुक्त सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक ने ली बैठक - बैठक में जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
2 min read
Google source verification
विधानसभा आम चुनाव : प्रत्याशियों को ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग सहित अन्य जानकारियां दी

विधानसभा आम चुनाव : प्रत्याशियों को ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग सहित अन्य जानकारियां दी

अनूपगढ़. विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर विधानसभा क्षेत्र अनूपगढ़ एवं रायसिंहनगर के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. श्रीधर चेरुकुरी आईएएस की अध्यक्षता में गुरुवार को नगरपरिषद के सभाकक्ष में बैठक हुई। पुलिस पर्यवेक्षक अरविन्दा कालिटा आईपीएस, सुनील कुमार अगवाने अनुवीक्षण पर्यवेक्षक व जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी व निर्वाचन लडऩे वाले प्रत्याशी भी उपस्थित रहे।

सामान्य पर्यवेक्षक डॉ श्रीधर चेरुकुरी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 हेतु विधानसभा क्षेत्र अनूपगढ़ रायसिंहनगर के चुनाव प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं को स्थापित स्ट्रोंग रूम, ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग तथा इवीएम वितरण संग्रहण संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा अनुवीक्षण पर्यवेक्षक से चुनाव प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनावी खर्चे के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक द्वारा प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं को चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की कोई शंका या शिकायत हो तो वह स्वयं अवगत करवाने पर उनकी शंकाओं / शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए आश्वस्त किया गया। इसके अलावा निर्वाचन लडऩे वाले प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं से भी उनकी शंकाओं के समाधान के लिए वरी लिस्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया परन्तु किसी भी प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ताओं द्वारा कोई शिकायत प्रस्तुत नहीं की गयी। बैठक के दौरान अभिर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारम्भ की गई होम वोटिंग की सराहना की गई।

बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. श्रीधर चेरुकुरी एवं पुलिस पर्यवेक्षक अरविन्दा कालिटा द्वारा एसएसटी,एफएसटी टीमों द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में जानकारी ली गई, जिस पर जिला कलक्टर अग्रवाल ने अवगत करवाया कि विधानसभा क्षेत्र अनूपगढ़ एवं रायसिंहनगर में नियुक्त एफएसटी एसएसटी टीमों की आकस्मिक जांच करते हुए प्रभावी मोनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

अधिकारियों को किया गया निर्देशित

इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. श्रीधर चेरुकुरी एवं पुलिस पर्यवेक्षक अरविन्दा कालिटा ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को विधानसभा चुनाव 2023 के सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाये जाने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करने तथा चुनाव सम्पन्न होने तक संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निरीक्षण, निगरानी एवं पेट्रोलिंग किये जाने हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तिलानियां, रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, रिटर्निग अधिकारी रायसिंहनगर भारती फूलफकर, थानाधिकारी ईश्वरचन्द्र जांगिड़ इत्यादि उपस्थित रहे।

कच्ची बस्तियों में पहुंचकर अधिकारियों ने मतदान के लिए किया प्रेरितवही बैठक के बाद सामान्य पर्यवेक्षक , पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस, अनुवीक्षण पर्यवेक्षक व जिला कलक्टर ने पुलिस एवं प्रशासनिक अमले के साथ शहर के चूना फाटक और आदर्श कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर स्थापित कच्ची बस्तियों का निरीक्षण कर बस्ती वासियों को निर्भीक एवं निर्भय होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।