6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी जोड़े को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

Attack on the police who went to catch the lover couple- एएसआई समेत चार पुलिस कार्मिक हुए जख्मी

2 min read
Google source verification
प्रेमी जोड़े को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

प्रेमी जोड़े को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

श्रीगंगानगर। तीन दिन से लापता हुए प्रेमी जोड़े को पकड़ने गई पुलिस दल पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस जब इस प्रेमी जोड़े के गांव 13 जैड के आसपास छुपे होने की जानकारी मिली तो वहां पहुंची। उससे पहले किशोरी के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस के समक्ष इन लोगों ने किशोरी से मारपीट शुरू की तो बीच बचाव करने के लिए जैसे ही पुलिस दल ने सख्ती दिखाई तो इन लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इस संबंध में सदर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। वहीं किशोरी को भगाने और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ़तार किया गया है। सदर और महिला थाना पुलिस में अलग अलग दर्ज दोनों प्रकरणों की जांच सीओ एससी एसटी सैल संजीव चौहान को दी गई है।

पुलिस पर हमला करने की घटना मंगलवार को हुई। इस घटना में एएसआई सहित तीन-चार पुलिसकर्मियों के अलावा किशोरी व एक युवक घायल हो गया। इन सभी का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया। वहीं सदर पुलिस ने एएसआई राजेन्द्र सिंह की रिपोर्ट के आधार पर 14 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गांव 13 जैड निवासी रफीक मोहम्मद, पठानी शेर खान, गनी खान, रुलिया, रहीस, रफिया व अन्य के खिलाफ पुलिस पर हमला कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में मामला किया।
इस बीच, महिला थाना पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर एक जने के खिलाफ उसे अगवा और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया हैं। इस बीच, सदर पुलिस की गिरफ्त में इस आरोपी प्रेमी गांव 13 जैड निवासी गुरदास सिंह को शांतिभंग की आशंका में काबू किया फिर उसे महिला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला थाना पुलिस ने इस आरोपी को उसे दर्ज मामले में गिरफ़्तारी की।