5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बार संघ चुनाव: सारस्वत बने बार संघ के आठवीं बार अध्यक्ष, 58 मतों से हुए विजयी

बैलेट पेपर सिस्टम से करवाए गए मतदान में 184 मतों में से 163 वोट पोल हुए

2 min read
Google source verification
बार संघ चुनाव: सारस्वत बने बार संघ के आठवीं बार अध्यक्ष, 58 मतों से हुए विजयी

अनूपगढ़. नवनियुक्त कार्यकारिणीकके साथ चुनाव अधिकारी एवं अधिवक्ता।

अनूपगढ़. अभिभाषक (बार) संघ की वर्ष 2024 के लिए अध्यक्ष पद के लिए बार रूम में शुक्रवार को मतदान करवाया गया। चुनाव अधिकारी मूलाराम जांगू, सहायक चुनाव अधिकारी हरेंद्र ङ्क्षसह सेखो व सुधीर कुमार की देखरेख में बैलेट पेपर सिस्टम से करवाए गए मतदान में 184 मतों में से 163 वोट पोल हुए। जिसमें 110 मत लेकर रमेश सारस्वत ने विजयी रहे। अध्यद पद के लिए रमेश सारस्वत एवं गुरतेज ङ्क्षसह के बीच सीधा मुकाबला था। एडवोकेट रमेश सारस्वत को 110 तथा गुरतेज ङ्क्षसह को 52 मत मिले। जबकि एक वोट निरस्त भी हुआ। गौरतलब है कि सारस्वत बार की कार्यकारिणी में आठवीं बार अध्यक्ष बने हैं। इनमें से तीसरी बार चुनाव में विजय हासिल की है तथा पांचवी बार सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। इससे पूर्व उपाध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष,सह सचिव एवं पुस्तकालयध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चयन हो गया था,हालांकि अधिवक्ताओं की तरफ से अध्यक्ष पद पर भी सर्वसहमति बनाने की कोशिश की गई थी। जो सफल नही होने पर शुक्रवार को चुनाव करवाए गए। पूर्व में एडवोकेट अवतार ङ्क्षसह को उपाध्यक्ष,एडवोकेट शिशपाल को सचिव, एडवोकेट मुन्नीराम एडवोकेट को कोषाध्यक्ष,एडवोकेट दिनेश कुमार सैन को सहसचिव, एडवोकेट पुलकित गौड को पुस्तकालय अध्यक्ष पद के निर्विरोध चयन किया गया था। गौरतलब है कि हाई कोर्ट के आदेश पर इस बार प्रदेश भर में एक साथ चुनाव करवाए गए। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि इसके पीछे यह कारण रहा कि हाई कोर्ट के अनुसार यदि कोई अधिवक्ता अलग-अलग बार संघ में सदस्य है तो वह अलग-अलग तारीख होने पर एक से अधिक जगह मतदान करते हैं। इसे रोकने के लिए वन बार वन वोट की व्यवस्था के तहत मतदान करवाकर पदाधिकारियों का चयन किया गया हैं। पिछले बार मत थे,जो इस बार हो गए हैं। मतदान के परिणाम के बाद अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का माला पहना कर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। एक बार फिर से निर्वाचित हुए अध्यक्ष सारस्वत ने कहा कि वह हमेशा की तरह हर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए प्रयास करेंगें। इसी के साथ-साथ उनका सदैव प्रयास रहेगा बार एवं बैंच के मध्य मधुर संबंध बने। नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने मतदान प्रक्रिया को सौहार्दपूर्ण माहौल में करवाए जाने के लिए चुनाव अधिकारियों का आभार प्रकट किया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के लिए तारीख तय की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग