
demo pic
श्रीगंगानगर.
नवनिर्मित ईवीएम के स्टोर में बेंगलुरु से आई नई कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट की बार कोडिंग शुरू कर दी गई है। नई ईवीएम पर लगे कोड को निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए मोबाइल एप के जरिए मशीनों की ट्रेकिंग की जा रही है। इन सभी मशीनों के नंबर कम्प्यूटर में फीड होंगे और इन्हें बाद में निर्वाचन आयोग की वैबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
इन सभी नई ईवीएम का उपयोग इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में किया जाएगा। इन मशीनों की खास बात यह होगी कि इनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश पर यह फैक्ट्री मोड़ में जाकर बंद हो जाएगी और ऐसे में इन्हें फिर से काम में नहीं लिया जा सकेगा। हाल ही बेंगलुरु से 1874 कंट्रोल यूनिट और 2249 बैलेट यूनिट गंगानगर पहुंची है। । इन्हें डबल लॉक में नवनिर्मित ईवीएम स्टोर में रखवाया गया है। कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट की बार कोडिंग के बाद इन नई मशीनों का रिकॉर्ड भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग के पास रहेगा। । निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की पूरी जानकारी ऑन लाइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिला निर्वाचन कार्यालयों से उनके पास उपलब्ध कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिटों का पूरा ब्यौरा मांगा गया है।
नई तकनीक की ये ईवीएम पुराने वर्जन के साथ एटेच नहीं की जा सकेगी। इस वर्जन की एवीएम होगी। उसी वर्जन की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपेट से जुड़ेगी। निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक वीवीपेट भी जल्द ही गंगानगर आ जाएगी। इन नई ईवीएम का प्रयोग राज्य विधानसभा के चुनावों में किया जाएगा। । नए ईवीएम स्टोर का निर्माण लगभग 75 लाख रुपए की लागत से करवाया गया है। स्टोर पर चौबीस घंटे सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं। फिलहाल ईवीएम स्टोर में एसी नहीं लगाए गए हैं। जल्द ही इसे पूरे तौर से वातानुकूलित किया जाएगा।
Published on:
16 May 2018, 10:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.