
Rajasthan News: शिक्षा में गुणवत्ता सुधारने तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभाग के अधिकारी,आईएएस अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी अब जिलों का दौरा करेंगे। इसके लिए श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ जिले की जिमेदारी निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के मुख्य लेखाधिकारी कमल कुमार गोयल को सौंपी गई है जबकि पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के वरिष्ठ लेखाधिकारी अनुज पारीक को जिमेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में राजस्थान सरकार के शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने आदेश जारी किए हैं।
फील्ड स्तर पर काम की होगी समीक्षा
राज्य सरकार की ओर से लगाए गए जिला प्रभारी को फील्ड स्तर पर स्कूलों का भ्रमण करना होगा। इसके बाद शिक्षा की गुणवत्ता का क्रियान्वयन करने पर विस्तृत चर्चा करनी होगी। इसके लिए जिला प्रभारी शिक्षा विभाग के सीडीइओ,डीइओ (मुयालय) माध्यमिक,डीइओ (मुयालय) प्रारंभिक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रधानाचार्य,एडीपीसी समग्र शिक्षा व समस्त सीबीइओ एवं ब्लॉक संदर्भ केंद्र प्रभारी समग्र शिक्षा के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत करेंगे।
इन कार्यों पर रहेगा जोर
Published on:
03 May 2024 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
