7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल वाहिनी से भिड़ी बोलेरो, पूर्व विधायक के भाई की मौत

- मेगा हाइवे स्थित कोहला फार्म के पास हुआ हादसा

2 min read
Google source verification
collided bolero

collided bolero

-मेगा हाइवे स्थित कोहला फार्म के पास हुआ हादसा

हनुमानगढ़.

मेगा हाइवे पर शुक्रवार सुबह एक बोलेरो गाड़ी सामने से आ रही बाल वाहिनी से टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार एक महिला घायल हो गई।मृतक की पहचान केसरीसिंहपुर के पूर्व विधायक ओपी महेन्द्रा के छोटे भाई जयप्रकाश महेन्द्रा (54) पुत्र रामप्रताप खटीक निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई। जबकि घायल विजय लक्ष्मी (50) पूर्व विधायक की पत्नी हैं। इन दोनों के अलावा ओपी महेन्द्रा की दोहती भी बोलेरो में सवार थी। गनिमत रही कि उसके खरोंच तक नहीं आई। इसके अलावा जिस बाल वाहिनी से बोलेरो टकराई उसमें सवार सभी बच्चे भी सुरक्षित रहे। हादसा कोहरे के कारण हुआ। टाउन पुलिस ने दोपहर को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

Video : शटर के ताले काटकर एटीएम से चोरी का प्रयास

पुलिस के अनुसार दीपक खटीक (30) पुत्र जयप्रकाश महेन्द्रा निवासी 58 के ब्लॉक, श्रीगंगानगर ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पिता जयप्रकाश महेन्द्रा शुक्रवार सुबह बोलेरो गाड़ी नंबर आरजे 13 यूबी 5100 पर श्रीगंगानगर से जयपुर के लिए रवाना हुए। उसकी ताई विजयलक्ष्मी पत्नी ओपी महेन्द्रा व भानजी निष्ठा भी साथ थी।

पंजीयन निरस्त, फिर भी दौड़ रहे डेढ़ लाख वाहन

जब उन्होंने टाउन से निकलकर मेगा हाइवे स्थित रिडकोर का टोल प्लाजा क्रॉस किया तो गांव किशनगढ़ से पहले बोलेरो गाड़ी सामने से आ रहे ट्रोले से एक साइड में हल्की से भिड़ गई। गाड़ी को ट्रोले से भिडऩे से बचाने के चक्कर में उसके पिता ने गाड़ी को सड़क के बाईं तरफ किया। तभी सामने से आ रही बाल वाहिनी नंबर आरजे 31 पीए 2974 के चालक ने वाहन को तेज व लापरवाही से चलाते हुए बोलेरो में ड्राइवर साइड टक्कर मार दी।

Video : कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मियों ने उपभोक्ता से की मारपीट

Video : अलसुबह धर दबोचा बिजली चोरी के आरोपितों को

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग