27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

छह महीने में खपा दिए पौने सात करोड़ रुपए का बजट

Budget of seven crore rupees spent in six months- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में बजट खर्च करने में दिखाई दरियादिली

Google source verification

श्रीगंगानगर। जिले के शहरी को सांवरने के नाम पर पिछले छह माह पहले संचालित हुई इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना में अब तक जिले में पौने सात करोड़ रुपए का बजट खपाया जा चुका है। शहर के पार्को को साफ करने की इस योजना में शुरूआत की गई लेकिन अब शहर के मुख्य मार्गो के डिवाइडर और सार्वजनिक स्थलों की रंगाई पुताई पर बजट खर्च पर फोकस किया गया हैं। 9 सितम्बर 2022 से शुरू की गई इस योजना में 24 मार्च 23 तक 6 करोड़ 76 लाख 69 हजार 478 रुपए का बजट खर्च कर दिया है। इसमें से 5 करोड़ 27 लाख 34 हजार 889 रुपए का भुगतान तक कर दिया है जबकि 1 करोड़ 49 लाख 34 हजार 609 रुपए का भुगतान शेष हैं। इस बजट से श्रमिकों के साथ साथ उन ठेका फर्मो को फायदा हुआ जिन्होंने रंग रोगन और निर्माण सामग्री की आपूर्ति की हैं। इस योजना में 1180 स्वीकृत कार्य हुए हैं। इसमें पूरे जिले में 2760 श्रमिक औसतन काम कर रहे हैं।-

इस योजना में सबसे ज्यादा बजट खर्च करने में श्रीगंगानगर नगर परिषद आगे रही है। नगर परिषद ने एक करोड़ पन्द्रह लाख रुपए का खर्चा किया है। वहीं सबसे कम रायसिंहनगर नगर पालिका ने सिर्फ 17 लाख 54 हजार रुपए का ही बजट खर्च किया गया हैं। वहीं सूरतगढ़ ने करीब 70 लाख रुपए, पदमपुर ने 68 लाख, लालगढ़ जाटान ने 22 लाख रुपए, श्रीविजयनगर ने 57 लाख रुपए, सादुलशहर ने 21 लाख रुपए, गजसिंहपुर ने 18 लाख रुपए, अनूपगढ़ ने खुले मन से करीब साढ़े 71 लाख रुपए, श्रीकरणपुर नगर पालिका ने पौने 47 लाख रुपए और केसरीसिंहपुर नगर पालिका ने पौने 82 लाख रुपए का बजट खर्चा हैं।

इस योजना के तहत चौकीदारी, छंगाई, माली, स्वच्छता, आवारा पशु पकड़ना, नंदीशाला में कार्य, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, हेरिटेज संरक्षण, अतिक्रमण व अवैध बोर्ड या होल्डिंग्स या बैनर आदि हटाने का कार्य के लिए गाइडलाइन जारी की गई थी लेकिन नगर परिषद प्रशासन ने इन कार्यो की बजाय सिर्फ रंगाई पुताई पर अधिक फोकस कर दिया। इसमें भी ठेकेदार का प्रस्ताव भी शामिल हैं। शहर के सौन्दर्यीकरण में रंग रोगन, निर्माण सामग्री की आपूर्ति के लिए ठेके किए गए हैं। बरसाती मौसम के बावजूद कई जगह डिवाइडरों की पुताई कराई जा रही है।

———

शहरी क्षेत्र प्रतिदिन श्रमिक अब तक बजट खर्च

श्रीगंगानगर 384 11531975

सूरतगढ़ 298 7000002

पदमपुर 210 6036636

रायसिंहनगर 219 1754766

लालगढ़ जाटान 129 2218335

विजयनगर 226 5794622

सादुलशहर 053 2133577

गजसिंहपुर 135 18167777

अनूपगढ़ 170 7164323

श्रीकरणपुर 228 4772375

केसरीसिंहपुर 659 8275152

कुल योग 2760 6,76,69,478

————

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़