
file photo
-बजट से होगी चौकीदार और बिजली-पानी की व्यवस्था
श्रीगंगानगर.
लालगढ़ जाटान हवाई पट्टी के रखरखाव के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। इस राशि से हवाई पट्टी की सुरक्षा के लिए चौकीदार की व्यवस्था के साथ-साथ सफाई और बिजली-पानी की व्यवस्था की जाएगी। हवाई पट्टी पर करवाए जाने वाले निर्माण कार्यों के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जो प्रस्ताव दिया था उसका बजट अभी जारी नहीं हुआ है।
जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि हवाई पट्टी के रखरखाव से संबंधित खर्चों को लेकर दस लाख रुपए का प्रस्ताव सरकार को भिजवाया था। इस वित्तीय वर्ष के चार माह बीत चुके हैं, इसलिए सरकार ने शेष आठ माह के लिए सात लाख रुपए जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि से चौकीदार की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा हवाई पट्टी पर बने विश्राम गृह में पानी-बिजली की व्यवस्था के साथ सफाई की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्राम गृह की मरम्मत एवं निर्माण कार्यों के लिए अलग से बजट जारी होगा।
विस्तार की उम्मीद
जिला कलक्टर ने बताया कि श्रीगंगानगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा संतोषजनक है। जो यात्री भार मिल रहा है उससे इस सेवा के कामयाब होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर-जयपुर के बीच यात्री भार ठीक रहा तो विमान सेवा प्रदाता कम्पनी निकट भविष्य में दिल्ली के लिए पैंतीस या पचास सीटर विमान सेवा शुरू कर सकती है।
उमस बनी परेशानी
श्रीगंगानगर. इलाके में मंगलवार को तेज गर्मी का असर बना रहा। इससे घरों से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में ग्राहकी पर भी गर्मी का असर रहा। दोपहर में शहर के प्रमुख बाजारों में बहुत कम लोग नजर आए वहीं कॉलोनियों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। शाम ढलने के साथ गर्मी से कुछ राहत मिली। इसके साथ ही पार्कों और बाजारों में लोगों के समूह नजर आए।
सुबह दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही मौसम बदलने लगा। दोपहर होते-होते सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। शाम तक हालात ऐसे ही बने रहे। इस दौरान गर्मी और पसीने ने खूब परेशान किया। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 83 प्रतिशत तथा शाम को 57 प्रतिशत दर्ज की गई।
Published on:
24 Jul 2018 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
