
Sriganganagar News : कमीनपुरा स्थित नई शुगर मिल में गन्ना पिराई तेजी के साथ चल रही है। इस बार किसानों को पंजाब के बराबर गन्ना का भाव 11 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 391 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किया गया है। साथ ही 31 जनवरी तक गन्ना उत्पादक किसानों को दो किस्तों में 20 करोड़ 15 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 330 रुपए से 50 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना का भाव बढ़ाकर 380 रुपए प्रति क्विंटल किया था। इस बार गन्ने का बंपर उत्पादन हुआ है। शुगर मिल में जल्दी ही गुड़ बनाने का कार्य शुरू होने की भी उम्मीद है। पिछले वर्ष 22 फरवरी को ही गुड़ बनाने का कार्य शुरू हुआ था। उल्लेखनीय है कि शुगर मिल में गन्ना पिराई सत्र 20 दिसंबर 2023 से शुरू हुआ था। शुरू के एक-दो दिन तक मिल में गन्ना पिराई शुरू नहीं हुआ। गन्ना पिराई की रफ्तार भी धीमी रही। एक बार दो-तीन दिन शुगर मिल में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण ब्रेक डाउन भी रहा।
यह भी पढ़ें : डीएलएड कॉलेजों में कई सीटें खाली, अब एडमिशन को लेकर आई ये अपडेट
सात लाख 10 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई
इन दिनों मौसम साफ चल रहा है। गन्ने की आपूर्ति मिल में नियमित रूप से हो रही है। मिल में अभी गन्ना की 250 से अधिक टॉली शुगर मिल यार्ड में खड़े हैं। साथ ही शुगर मिल में गन्ना पिराई पूरी रफ्तार से चल रही है। प्रतिदिन 15 हजार क्विंटल गन्ना पिराई हो रही है। बुधवार तक मिल में 7 लाख 10 हजार क्विंटल गन्ना पिराई हो चुकी थी।
एक लाख सात हजार बैग चीनी बनाई
शुगर मिल में पहले की तुलना में इस बार गन्ने की रिकवरी में सुधार आया है। वर्तमान में शुगर मिल में चीनी की रिकवरी 9.0 प्रतिशत तक चल रही है। एक लाख सात हजार बैग चीनी बनाई जा चुकी है।
इस बार अधिक गन्ना पिराई होगी
गन्ने की फसल 12 हजार 300 बीघा में है और गन्ना का उत्पादन 22 लाख क्विंटल का अनुमान है। साथ ही शुगर मिल को 16 लाख क्विंटल गन्ना पिराई के लिए मिलने की उम्मीद है। पिछले सीजन में 11 लाख 71 हजार क्विंटल गन्ना पिराई के लिए मिला था।
Published on:
15 Feb 2024 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
