7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजर की आड़ में पंजाब से गुजरात जा रहा अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पकड़ा

25 लाख रुपए की लागत की 453 शराब पेटी बरामदसादुलशहर पुलिस व डीएसटी की टीम ने कार्यवाही को दिया अंजाम
2 min read
Google source verification
गाजर की आड़ में पंजाब से गुजरात जा रहा अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पकड़ा

सादुलशहर. अंतरराज्यीय बॉर्डर पर स्थित पतली चैक पोस्ट पर अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही के आरोपी पुलिस अभिरक्षा में।

सादुलशहर. अबोहर-हनुमानगढ़ स्टेट हाइवे पर स्थित अंतरराज्यीय बॉर्डर पर स्थित पतली चैक पोस्ट पर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई। सादुलशहर पुलिस व जिला पुलिस की स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में करीब 25 लाख रुपए की लागत की पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने अवैध शराब व कैंटर सहित दो जनों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि शराब का यह अवैध परिवहन गाजर की आड़ में किया जा रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सादुलशहर पुलिस दल व जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर पंजाब से आने वाले वाहनों का गहन तालाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान पंजाब से आ रहे कैंटर एचपी 38-जी 8983 को रोककर तालाशी ली गई तो कैंटर में पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 453 पेटियां बरामद हुई, जिनमें 3036 बोतल व 9600 पव्वे रोयल स्टैग, रोयल चैलेंजर्स व मैकडोल्ड के बरामद किए गए। आरोपी दलेर ङ्क्षसह (42) पुत्र गुरनाम ङ्क्षसह, जाति जट सिख, निवासी चोला साहिब, पुलिस थाना चोला साहिब, तहसील व जिला तरनतारन (पंजाब) व प्रितपाल ङ्क्षसह (44) पुत्र हरभजन ङ्क्षसह, निवासी चंबा खुर्द, तहसील खंडूर साहिब, जिला तरनतारन को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके साथ परिवहन में प्रयुक्त किया जा रहा कैंटर जब्त किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में शराब को पंजाब के फिरोजपुर से गुजरात ले जाना बताया है। आगे पूछताछ वा कार्यवाही जारी है। कार्यवाही टीम में सादुलशहर पुलिस के थानाधिकारी रघुबीर ङ्क्षसह बीका, कानिस्टेबल प्रताप ङ्क्षसह, सतपाल यादव, जयपाल व बलजिन्द्र ङ्क्षसह, जिला पुलिस की स्पेशल टीम के हैड कानिस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कानिस्टेबल पवन सिहाग व रविन्द्र ङ्क्षसह तथा आबकारी विभाग की टीम के जमादार राजेन्द्र प्रसाद जमादार व सिपाही सत्यवीर शामिल थे। इस पूरी कार्यवाही को अंजाम देने में जिला पुलिस की स्पेशल टीम के कानिस्टेबल पवन सिहाग की अहम भूमिका रही।