कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व सांसद, राज्य मंत्री, जिला प्रमुख, विधायक, पूर्व विधायक व भाजपा से जुड़े पदाधिकारी ही शामिल हुए। इनके साथ आगे की पंक्ति में सभापति बैठे हुए थे। भाजपा से निष्कासित नगर परिषद सभापति अजय चांडक भाजपा के कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका को लेकर इनकी घर वापसी की चर्चा होती रही। वैसे जानकार सूत्रों की मानें तो कहा यह भी जा रहा है कि पिछले साल कार्यक्रम में कम उपस्थिति से सबक लेकर और सभी गुटों की 'एकता' प्रदर्शित करने के प्रयासों के तहत ही सभापति को साथ रखना एक कदम मात्र हो सकता है।