26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और महंगाई के खिलाफ जिला अध्यक्ष संतोष सहारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 28 Sep 2017, 7:55 PM IST

protest

protest

श्रीगंगानगर.

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और महंगाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला अध्यक्ष संतोष सहारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन । इन्होंने मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन नख्तदान बारहट को सौंपा। इससे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय मोती पैलेस में कार्यकर्ता एकत्र हुए और यहां से ऊंटगाड़ी, रिक्शा, पैदल जुलूस के रुप में कलक्ट्रेट पहुंचे। जिला कलक्ट्रेट के बाहर हुई सभा को जिला अध्यक्ष संतोष सहारण, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव मनीष धारणिया, यूआईटी पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, नगर परिषद पूर्व सभापति जगदीश जांदू, महेंद्र मील आदि ने संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर आरोप लगाए।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बेतहाशा कमी आई है फिर भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रो पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी से महंगाई दिन-रात बढ़ रही है। इससे आम आदमी का रहना और खाना सब महंगा हो गया है। वहीं बिजली बिलों के साथ अमानत राशि जमा कराने के नोटिस देने का भी कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस प्रवक्ता आदेश बाघला ने बताया कि प्रदर्शन के लिए जिले भर से कार्यकर्ता श्रीगंगानगर पहुंचे। अंकुर मिगलानी, सोहनलाल, अनूप बाजवा, मोहित भाखर, प्रवीण धींगड़ा, कश्मीरी लाल जसूजा, शिवदयाल गुप्ता आदि साथ थे।

ऊंटगाड़ी पर आए और कारों में बैठकर चले गए

भले ही कांग्रेस नेता प्रदर्शन के लिए ऊंट गाड़ी और रिक्शा पर आए हों लेकिन जाते समय सभी नेता कारों में सवार होकर गए। बड़े नेताओं के लिए अपनी अपनी कार आई वहीं कार्यकर्ता जीप में चढ़कर गए। पूर्व सभापति जगदीश जांदू तो सभास्थल से ही कार में सवार हो गए, वहीं पूर्व यूआईटी अध्यक्ष राजकुमार गौड़ थोड़ी दूर पैदल चलकर गाड़ी तक पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग