
श्रीगंगानगर। शहर के पुरानी आबादी थाना इलाके में वार्ड छह चक छह जेड में रविवार सुबह हत्या के बाद शव खाली प्लाट में पटक कर जलाने के मामले का करीब 12 घंटे में पुलिस ने खुलासा करते हुए दंपती को अबोहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अवैध संबंधों की आड़ में घर बुलाकर हत्या कर दी थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि चक छह जेड वार्ड छह में खाली प्लॉट के बगल में रहने वाली महिला रविवार सुबह करीब पांच बजे खेत की तरफ गई थी, जहां प्लॉट में आग जलती दिखाई दी। गौर से देखा तो वहां एक व्यक्ति जल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। मौके पर डॉग स्क्वॉयड, एफएसएल व एमओबी टीमें पहुंच गई और मौके पर जांच पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्साय की मोर्चरी में रखवा दिया।
आसपास के इलाके के थानों में लापता व्यक्तियों के बारे में पता लगाया गया। इसमें दोपहर बाद पुलिस को कुछ लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिली थी। इस मामले की जांच थाना प्रभारी सुरजीत कुमार को सौंपी गई। प्रकरण को ट्रेस आउट करने के लिए एएसपी के निर्देशन व सीओ सिटी अरविंद बेरड के सुपरविजन में थाना प्रभारी पुरानी आबादी, डीएसटी प्रभारी कश्यप सिंह, एएसआइ प्रमोद कुमार व अन्य की टीम गठित की गई।
टीम ने साक्ष्य जुटाए और तकनीकी जांच व सूचना एकत्रित कर अज्ञात शव की पहचान विजेन्द्र सिंह पुत्र भानी सिंह राजपूत निवासी सात जेड के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक का मोबाइल, एटीएम आदि की जानकारी जुटाई तो प्रकरण का खुलासा होता चला गया।
पुलिस ने अबोहर में दबिश देकर आरोपी रोहित (23) पुत्र गुलशन निवासी हबीबगंज लुधियाना व आशु उर्फ जसमीन पत्नी रोहित निवासी शिवरामपुरा अबोहर पंजाब हाल निवासी पुरानी आबादी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। टीम में हैड कांस्टेबल राजकुमार, संजीव गौतम, कांस्टेबल राकेश कमार, वेदप्रकाश, सुमन, अजय, रोहिताश्व, जयप्रकाश, सीताराम, नरेन्द्र व पवन कुमार शामिल रहे। इसमें कांस्टेबल राकेश की खुलासे में अहम भूमिका रही।
Updated on:
19 Dec 2022 08:42 pm
Published on:
19 Dec 2022 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
