8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में आए मौसेरे भाई की सडक़ हादसे में मौत

निकटवर्ती गांव महियांवाली में अपने मौसेरे भाई की शादी में आए हुए एक युवक की रविवार को सेना के ट्रक की टक्कर के बाद दर्दनाक मौत हो गई।घटनाक्रम के अनुसार महियांवाली के वार्ड 2 निवासी सोहनलाल नायक के पुत्र अजय कुमार की 19 फरवरी को शादी होनी है।
less than 1 minute read
Google source verification
शादी में आए मौसेरे भाई की सडक़ हादसे में मौत

शादी में आए मौसेरे भाई की सडक़ हादसे में मौत

लाधूवाला (श्रीगंगानगर). निकटवर्ती गांव महियांवाली में अपने मौसेरे भाई की शादी में आए हुए एक युवक की रविवार को सेना के ट्रक की टक्कर के बाद दर्दनाक मौत हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार महियांवाली के वार्ड 2 निवासी सोहनलाल नायक के पुत्र अजय कुमार की 19 फरवरी को शादी होनी है। इस उपलक्ष्य में रविवार शाम को प्रीतिभोज का कार्यक्रम था। अजय की मौसी का लडक़ा राकेश कुमार (25) पुत्र रामस्वरूप नायक निवासी मसीतांवाली हनुमानगढ़ व एक अन्य रिश्तेदार अनमोल पुत्र कालूराम दो बीबी पदमपुर रविवार शाम को महियांवाली से नेशनल हाईवे संख्या 62 पर बनी तायल इंडस्ट्रीज में किसी परिचित से मिलने के लिए बाइक पर जा रहे थे। हिंद होटल के पास सेना के ट्रक से कुचलकर राकेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं अनमोल को मामूली चोटे आई है। हादसे की सूचना मिलने पर चूनावढ़ पुलिस के एएसआई सोमदास व श्रीधर घटना स्थल पर पहुंचे। शव को राजकीय जिला चिकित्सालय में रखवाया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
महियांवाली के सरपंच राकेश बेनीवाल व वार्ड पंच हंसराज भादू ने घटनास्थल की जानकारी पुलिस को दी व मौके पर पहुंचे। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलते ही सोहनलाल नायक के घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग