6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोडा पोस्त तस्करी पर शिकंजा: 10 किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया

समेजा थानांतर्गत चक 44 पीएस में हुई कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
डोडा पोस्त तस्करी पर शिकंजा: 10 किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया

रायसिंहनगर. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

रायसिंहनगर. समेजा पुलिस ने चक 44 पीएस क्षेत्र में एक सफल कार्रवाई करते हुए 10 किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रमेश मौर्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण पाना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना अधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। कांस्टेबल कालूराम को गुप्त सूत्रों से डोडा पोस्त तस्करी की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर सोमवार रात्रि को गश्त के दौरान चक 44 पीएस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया, जो सड़क पर बैठा था और उसके हाथ में एक थैला था। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी लेने का निर्णय लिया। थैले की जांच करते ही पुलिस ने उसमें 10 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी की पहचान हरबंश सिंह उर्फ काला सिंह पुत्र गुरनाम सिंह रूप में हुई, जो चक 44 पीएस का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने तस्करी के नेटवर्क के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ।

पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाने में आरोपी का बयान दर्ज किया गया, और आगे की जांच जारी है। थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि समेजा थानांतर्गत नशे के खिलाफ बीते वर्ष में लगातार बीसवीं कार्रवाई है। तथा नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देनें की अपील की है।