
प्रतीकात्मक तस्वीर
अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पुत्रवधू ने प्रेमी के साथ मिल कर सास की घर में बनी पानी की डिग्गी में डूबो कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुत्रवधु ने शव को डिग्गी से बाहर निकाल कर सास के डिग्गी में डूब कर आत्महत्या करना बताते हुए रोने धोने का नाटक किया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। मामला नई मंडी घड़साना पुलिस थाना के गांव 2 जीडी का है। सास की हत्या करने के आरोप में पुत्रवधु तथा उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी मिलने पर डीवाईएसपी अमरजीत चावला ने घटनास्थल का मुआयना किया। थानाधिकारी कलावती चौधरी ने बताया कि चक 2 जीडी निवासी मृतका के पुत्र अमरजीतसिंह कम्बोज सिख पुत्र बूटासिंह ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में 55 जीबी निवासी गुजर सिंह मजहबी सिख की पुत्री रीना के साथ हुई थी। उसके सवा साल की पुत्री है। इस बीच उसकी पत्नी के नई मंडी घड़साना की ओम कालोनी निवासी सुरेश सुथार पुत्र भागीरथ से अवैध संबंध हो गए। इसकी जानकारी पति अमरजीत तथा उसकी मां महेन्द्र कौर को थी।
दोनों ने रीना को कई बार डांटा डपटा तथा सुरेश कुमार को भी समझाया, लेकिन दोनों पर कोई असर नहीं हुआ। रविवार सुबह अमरजीत काम पर चला गया। उसकी मां भी गुरुद्वारे चली गई। घर पर रीना अकेली होने पर सुरेश घर पर आ गया। इसी दौरान उसकी मां गुरुद्वारे से आ गई। अमरजीत सिंह ने बताया कि रीना ने उसको फोन पर मां के डिग्गी में डूबने की सूचना दी। वह घर आया तो सुरेश व रीना मां शव के पास खड़े थे। उसने पूछताछ की तो सुरेश घर से चला गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने रीना तथा सुरेश कुमार को राउन्डअप कर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे वृद्धा महेन्द्र कौर की ओर से अवैध संबंधों पर एतराज जताने तथा मिलने में बाधा बनने से खफा थे। इसलिए रीना और उसके प्रेमी ने महेन्द्र कौर के हाथ पैर पकड़ कर घर में बनी पानी की डिग्गी में फेंक दिया, पानी में डूबने से महेन्द्र कौर की मौत हो गई।
Updated on:
16 Apr 2024 11:09 am
Published on:
16 Apr 2024 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
