11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग, खेलों में उमड़ा उत्साह

-लोगों ने परिवार सहित भागीदारी की

2 min read
Google source verification
program police day

श्रीगंगानगर.

सितौलिया, बोरी दौड़, रस्साकशी जैसे परम्परागत खेल, स्टालों पर व्यंजनों का आनंद लेते लोग और एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। शहर के पुलिस लाइन में रविवार को कुछ ऐसा ही माहौल था। राजस्थान पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर हुए आयोजन में लोगों ने परिवार सहित भागीदारी की। इस अवसर पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लोगों ने देर रात तक आनंद लिया।


वुशु में आजमाए हाथ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार महावर थे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रसिंह राठौड़, सीआईडी जोन की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीक्षा कामरा और पुलिस उप अधीक्षक तुलसीदास पुरोहित मौजूद थे। अधिकारियों ने मौजूदगी में खिलाडिय़ों ने वुशु के शानदार करतब दिखाए। इसमें महिला खिलाड़ी भी शामिल थीं।


अधिकारियों ने खेला सितौलिया
पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी सितौलिए में हाथ आजमाए। इन लोगों ने तीन से चार बार प्रयास किया। इसमें सीओ सिटी पुरोहित को सफलता मिली। इसके अलावा बच्चों की बोरी दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। इसमें खिलाडिय़ों का संतुलन देखते ही बनता था।

रंगोली के माध्यम से दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से संदेश दिया। इसमें आसिफा के लिए न्यास की मांग करते हुए संदेश लिखा गया वहीं महिला कांस्टेबलों ने भी रंगोली में उत्साह दिखाया। इसके साथ ही म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी हुई। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यक्रम में आए लोग खुलकर यहां हो रही प्रतियोगिताओं का आनंद लें।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। इसमें गायन, समूह नृत्य, कालबेलिया नृत्य, भंगड़ा आदि प्रस्तुतियों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम के दौरान सोमवार को भी आयोजन होंगे।
रस्साकशी में जमाया रंग
इसके बाद हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला खिलाडिय़ों का उत्साह देखते ही बनता था। हर आयु वर्ग की महिलाओं ने रस्सकशी में पूरी ताकत से जोरआइमाइश की और प्रतिद्वंद्वी खिलाडिय़ों को चित्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग