6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की संदिग्धावस्था में मौत, मामला दर्ज

-सूचना मिलने पर पीहर पक्ष बिलौचावाली (पीलीबंगा) से परिजन यहां पहुंचे।

2 min read
Google source verification
crime

महिला की संदिग्धावस्था में मौत, मामला दर्ज

सूरतगढ़.

सदर थाना क्षेत्र के गांव 7 एसजीआरबी (संघर) में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सदर पुलिस ने पीहर पक्ष ने पति सहित कई जनों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपा। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब छह बजे ग्राम पंचायत संघर के 7 एसजीआरबी कुआंवाली ढ़ाणी में विवाहित चेतना उर्फ चूसी (22) पुत्री कृष्णलाल मेघवाल की फांसी खाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पीहर पक्ष बिलौचावाली (पीलीबंगा) से परिजन यहां पहुंचे।

उन्होंने दहेज के लिए तंग व परेशान कर बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए पति अनिल कुमार, ससुर हेतराम सहित सास, दो जेठ व जेठानियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। मृतका के चाचा रामकुमार मेघवाल की तरफ से दर्ज हुए मामले में बताया कि भतीजी चेतना की शादी करीब 8 माह पूर्व की गई थी। शादी के बाद ही चेतना को नकदी व मोटरसाईकिल के लिये परेशान किया जाने लगा।


इसी के चलते उसकी भतीजी की हत्या कर दी गई है। चेतना के पिता की मौत हो चुकी है। मामले की सूचना मिलने पर एएसपी मृदुल कच्छावा ने घटना स्थल पर जायजा लेने के साथ मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। एएसपी ने बताया कि आरोपित पति अनिल कुमार को राउंड-अप कर पूछताछ की जा रही है।

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत
रावला मंडी.

घडसाना रोड पर पुलिस थाने के सामने बीती रात्रि करीब दो बजे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 27 आरजेडी निवासी कालूराम (20) पुत्र इंद्राज कुम्हार रात्रि करीब दो बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर घड़साना रोड पर पारस होटल की तरफ से रोजड़ी चौक की तरफ आ रहा था। आते समय पुलिस थाने के सामने बने डिवाइडर से टकरा गया। युवक को उपचार के लिए यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग