1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूलभूत सुविधाओं की मांग पर पतरोड़ा में धरना, विधायक बावरी का किया घेराव

अनूपगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 11 पी पतरोड़ा में ग्रामीणों ने पंचायत भवन के समक्ष ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 21 May 2018, 9:45 PM IST

demonstration

demonstration

अनूपगढ़.

अनूपगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 11 पी पतरोड़ा में ग्रामीणों ने पंचायत भवन के समक्ष ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर धरना लगाया गया। गांव पतरोड़ा में सोमवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया था। ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने पंचायत समिति विकास अधिकारी दलीप कुमार को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग पर ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर केदिन धरना लगाने की चेतावनी दी गई थी।

आज धरने पर रामचन्द्र बारूपाल, बनारसीदास, राजेन्द्र ङ्क्षसह, देशराज, महेन्द्र तथा दीपक सोनी सहित अन्य ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि गांव में गौरव पथ, बस स्टैण्ड पर यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, नालियों की टूटी पुलियों के निर्माण, वन विभाग की भूमि पर रहने वाले गरीब परिवारों के लिए लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस पर मजबूरन धरना लगाना पड़ा है। धरने को ग्राम पंचायत की कुछ महिलाओं ने भी समर्थन दिया।

इसी दौरान अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी अनूपगढ़ से घड़साना जाते समय रास्ते में पतरोड़ा गांव में जारी शिविर में पहुंची तो धरनाॢथयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक का घेराव कर लिया। इस पर पुलिस उपाधीक्षक सोहनराम बिश्रोई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया और शांत किया। ग्रामीणों ने लगभग 20 मिनट तक विधायक के समक्ष रोष प्रकट किया। इसी दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुलदीप इंदौरा, भजन कामरा व पूर्व पंचायत समिति प्रधान हरिराम मेघवाल मौके पर पहुंचे और अपने विचार प्रकट किए। सरपंच व उपखण्ड अधिकारी तहसीलदार साढ़े तीन बजे धरना स्थल पर पहुंचे और वार्ता शुरू की। उन्होंने एस.डी.एम. व सरपंच को अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़