
रायसिंहनगर. मिनि सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठी महिलाऐं व गो सेवा से जुड़े लोग।
रायसिंहनगर. किसानों की ओर से फसलों की रखवाली के लिए खेतों के चारो ओर लगाई गई प्रतिबंधित ब्लेड युक्त कंटीली तार हटानें की मांग को लेकर गौ रक्षा व नव उत्थान महिला संगठन के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को मिनिसचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में महिलाएं व गो सेवा से जुड़े कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे तथा तहसीलदार जितेन्द्र ङ्क्षसह को उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ता मिनि सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठ गए और खेतों के चारों ओर लगी प्रतिबंधित तार हटाने की मांग करने लगे। संगठन के अध्यक्ष बबलू भाटी ने बताया कि खेतों के चारो ओर लगी प्रतिबंधित कंटीली व ब्लेड युक्त तारों से कटकर गोवंश के जख्मी होकर गंभीर घायल होने की घटनाएं लगातार हो रही है। जिसको लेकर संगठन व प्रशासन की ओर से संबंधित किसानों को बार बार अवगत करवाया जा चुका है। खेतों से उक्त तार हटाने की मांग को लेकर पूर्व में भी धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी मांगे पूरी नहीं होनें तक मिनी सचिवालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरु किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ किसानों ने अपने खेतों से उक्त तारें हटाई भी है लेकिन अधिकतर किसान अपने खेतों से तार नहीं हटा रहे है। वहीं नव उत्थान महिला संगठन ने बेसहारा पशुओं सर्दी से बचाव के लिए शेड निर्माण के लिए अस्थाई जगह उपलब्ध करवाने की मांग की ताकि निराश्रित गोवंश को कड़ाके की ठण्ड से बचाया जा सके। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष बबलू भाटी, दयाराम भाकर,अक्षय ठोलिया, रमेश भार्गव, सुरेन्द्र सेन, नरेश सेन, रामकृष्ण बागड़ी, अशोक बिश्नोई, ङ्क्षपकी गौड़, गुरमीत ङ्क्षसह, धर्मपाल सहारण, सुभाष, विनय, देवकरण के अलावा महिला संगठन की अध्यक्ष इंदू मंगल, अरुणा जोशी, अनुसुईया बिश्नोई, निशा कटारिया, निर्मला, मंजू बंसल, रचना, रानी अरोड़ा, पुर्णिमा शर्मा, उर्मीला वीना रानी सहित बड़ी संख्या में महिलाऐं व पुरुष शामिल रहे।
वर्जन...
पटवारी व गिरदावर को भेज कर जिन खेतों में प्रतिबंधित तारे लगी है उन्हें चिन्हित किया गया है। कुछ जगह तार हटवाई भी है। जिन किसानों ने नहीं हटाई है उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-जितेन्द्र सिंह, तहसीलदार, रायसिंहनगर।
Published on:
11 Jan 2024 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
