24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में सुने आमजन के फरियाद

जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 57 प्रकरण

2 min read
Google source verification
जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में सुने आमजन के फरियाद

अनूपगढ़. जनसुनवाई करते जिला कलक्टर।

अनूपगढ़. जिला कलक्ट्रट में जिला कलक्टर की अवधेश मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को वीसी कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई, जिसमें विभिन्न समस्याओं से जुड़े 57 प्रकरण सामने आए। इस दौरान जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उच्च व तकनीकी शिक्षा सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा भी वीसी के माध्यम से जुड़े। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर को निर्देशित किया कि इनके निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो। संबंधित विभागों के अधिकारी निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निस्तारण करें। आमजन से जुड़े प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही करते हुए उन्हें राहत दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर जनसुनवाई होनी चाहिए। जनसुनवाई में चक 16 ए में मुख्य वाटरवर्क्स द्वारा पिछले 6-7 महीने से पानी की सप्लाई नहीं देने के संबंध में आए परिवाद के निस्तारण के लिए पीएचईडी एसई को निर्देशित किया। इसी तरह चक 34 एपीडी में पिछले 40 वर्षों से बंद एक खेत के रास्ते को खोले जाने के संबंध में आए परिवाद के निस्तारण के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में आये विभिन्न परिवादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए राहत दी जाये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की भावना के अनुरूप आमजन को अधिक से अधिक राहत देने के लिये सभी विभाग-अधिकारी मिलकर काम करें ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो सके।सभी प्रकरणों को

निश्चित समयावधि में निस्तारित किया जाए

जिला कलक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले सभी प्रकरणों को निश्चित समयावधि में निस्तारित किया जाए। संपर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक लम्बित प्रकरणों के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर एडीएम ओम प्रकाश सहारण, एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई, कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुरजीत, डीएसओ सुरेश कुमार, सामाजिक एवं न्याय विभाग रोशन लाल, सीएमएचओ नीरज अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग