5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीनी की कम रिकवरी से शुगर मिल को हर वर्ष 45 करोड़ का फटका

-कृष्ण चौहान-एक किलो चीनी पर 75 रुपए आ रहा खर्चा,जबकि चीनी बिक रही 31 से 36.50 रुपए प्रति किलो

2 min read
Google source verification
चीनी की कम रिकवरी से शुगर मिल को हर वर्ष 45 करोड़ का फटका

चीनी की कम रिकवरी से शुगर मिल को हर वर्ष 45 करोड़ का फटका

चीनी की कम रिकवरी से शुगर मिल को हर वर्ष 45 करोड़ का फटका


-एक किलो चीनी पर 75 रुपए आ रहा खर्चा,जबकि चीनी बिक रही 31 से 36.50 रुपए प्रति किलो

-कृष्ण चौहान
श्रीगंगानगर.शुगर मिल प्रबंधन एक किलो चीनी निर्माण पर 75 रुपए खर्च कर रहा है,जबकि शुगर मिल की चीनी 31 से 36.50 रुपए प्रति किलो बेची जा रही है। इससे मिल प्रबंधन को प्रति वर्ष 45 करोड़ रुपए का फटका लग रहा है। मिल प्रबंधन का तर्क है कि शुगर मिल के घाटे का मुख्य कारण चीनी की रिकवरी कम आना है। हालांकि इस वित्तीय वर्ष में शुगर मिल प्रबंधन ने 7 लाख 88 हजार क्विंटल गन्ना पिराई की है और चीनी की रिकवरी 8.50 प्रतिशत तक रही है। गत वर्ष 12 लाख क्विंटल गन्ना पिराई किया गया था और चीनी की रिकवरी 7.42 प्रतिशत रही। इस बार चीनी की रिकवरी में सुधार होने पर छह-सात करोड़ रुपए का नुकसान कम होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड आरएसजीएसएम श्रीकरणपुर क्षेत्र के कमीनपुरा में छह वर्ष पहले 180 करोड़ रुपए की लागत से नई शुगर मिल स्थापित की गई थी। मिल प्रबंधन को उम्मीद थी कि नई शुगर मिल से चीनी की रिकवरी में सुधार होगा,लेकिन कोई ज्यादा सुधार नहीं हो रहा है।यहां से होती है घाटा की भरपाई
शुगर मिल प्रबंधन का तर्क है कि चीनी रिकवरी कम होने से मिल प्रबंधन को आर्थिक नुकसान हो रहा है। लेकिन शुगर मिल इसकी भरपाई देशी मदिरा के उत्पादन से होनेे लाभ से कर रही है। श्रीगंगानगर शुगर मिल में 43 करोड़ से डिस्टलरी स्थापित की गई है। यहां पर मोलेसिस शोधित प्रासव से राज्य में स्थापित 20 मदिरालयों में शराब तैयार कर ब्रिकी की जाती है।

फैक्ट फाइल
वर्ष व गन्ना पिराई का गणित

2021-22 12 लाख क्विंटल

2022-23 7 लाख 88 हजार क्विंटल

चीनी का उत्पादन व रिकवरी
2021-22 87 हजार 750 क्विंटल 7.42 प्रतिशत

2022-23 63 हजार क्विंटल 8.50 प्रतिशत

2021-22 में मिल प्रबंधन ने चीनी की बिक्री की- 31 से 36.50 पैसे प्रति किलो
-----------

-शुगर मिल प्रबंधन को प्रति वर्ष राजस्व का नुकसान-45 करोड़

इस बार शुगर मिल में 7 लाख 88 हजार क्विंटल गन्ना पिराई हुई है। चीनी की रिकवरी में गत वर्ष की तुलना में 7.42 प्रतिशत से बढकऱ 8.50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
सुधीर जावला,उप महाप्रबंधक,राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग