
mosque
-पुरानी आबादी ईदगाह में हुई ईद उल फितर की नमाज
-घरों में बने सेवइयां और अन्य पकवान
श्रीगंगानगर.
खुदा की इबादत में एक साथ झुकते अकीदतमंद, फिजा में घुली इत्र की महक, श्रद्धा से लबरेज चेहरे और दान की चाह में डेरा जमाए जरूरतमंद। शहर के पुरानी आबादी स्थित ईदगाह में शनिवार को ऐसा ही माहौल था। मौका था ईद उल फितर की नमाज का।
सुबह करीब आठ बजे एफ ब्लॉक स्थित मस्जिद के इमाम हाफिज जहीर अहमद ने नमाज अदा करवाई। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ खुदा की इबादत में झुके। सभी के लिए अमन-चैन की दुआ की गई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। जरूरतमंदों को फितरा भी दिया गया।
नमाज के अवसर पर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, नगर परिषद के पूर्व सभापति जगदीश जांदू, ब्लॉक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अंकुर मगलानी आदि मौजूद थे।
ईदगाह में मेले सा माहौल
ईदगाह के आसपास शनिवार सुबह मेले जैसा माहौल था। पुरानी आबादी में उदाराम चौक के निकट के इलाके से ईदगाह की ओर जाने वाले रास्तों पर हर तरफ बस अकीदतमंद ही नजर आ रहे थे। सिर पर टोपी धारण किए ये लोग खुदा की इबादत के लिए कदम बढ़ाते जा रहे थे।
निर्धारित समय पर नमाज के बाद लोगों न ईदगाह के बाहर से खरीदारी भी की। यहां गुब्बारों, इत्र और खाद्य पदार्थों की बिक्री की गई। सेवइयों का वितरण भी हुआ।
Published on:
16 Jun 2018 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
