सादुलशहर. स्वच्छ जल, स्वच्छ शहर, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन के उद्देश्य को लेकर विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में सादुलशहर जागृति मंच की ओर से शनिवार को शहर में साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शहर के अम्बेडकर सर्किल से रवाना हुई। रैली को तहसीलदार पूनम कंवर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापिस अम्बेडकर सर्किल पर पहुंची, यहां रैली का समापन हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट हरजीत सिंह हजारा, विधायक जगदीशचन्द्र जांगिड़, पंचायत समिति सदस्य डॉ. बृजमोहन सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह बराड़, सरपंच सुरेश कुमार बिश्रोई, पुलिस थाना अधिकारी रघुबीर सिंह बीका, सेवानिवृत चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.बी. गुप्ता आदि विशेष रूप से शामिल हुए व साइकिल चलाई। रैैली में सादुलशहर के साथ अबोहर, मलोट, हनुमानगढ़ के साइकिल ग्रुप सदस्यों ने भाग लिया। रैली में 40 स्कैटिंग बॉय ने भी स्कैटिंग कोच उदयपाल बिश्रोई के नेतृत्व में भाग लिया। वक्ताओं ने स्वास्थ्य सुरक्षा व आर्थिक नियोजन के लिए आज के भौतिक युग में भावी पीढ़ी को साइकिल जैसे संसाधनों के उपयोग की महती आवश्यकता पर जोर दिया। रैली में आगे-आगे देश भक्ति के गीतों से ओत-प्रोत डी.जे. चल रहा था। रैली का संचालन शारीरिक शिक्षक विपिन मोदी ने किया। रैली में व्यवस्थाएं बनाने में जागृति मंच के प्रदीप झोरड़, संजीव खीचड़, कृष्ण जालप, डॉ. जितेन्द्र वर्मा, विजयपाल कड़वासरा, रणजीत सिंह मनी, गुरतेज सिंह रामगढिय़ा, सुखपाल सिंह रामगढिय़ा, जितेन्द्र चावला, देवकरण बिश्रोई आदि ने भूमिका निभाई।