7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल के चप्पे- चप्पे को खंगाला, कुछ संदिग्ध नहीं मिला

- कलक्टर- एसपी के नेतृत्व में हुई औचक जांच  

less than 1 minute read
Google source verification
जेल के चप्पे- चप्पे को खंगाला, कुछ संदिग्ध नहीं मिला

जेल के चप्पे- चप्पे को खंगाला, कुछ संदिग्ध नहीं मिला

प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में शनिवार दोपहर को भारी पुलिस जाब्ते ने जेल के बैरिकों का चप्पा- चप्पा छान मारा लेकिन वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जेल में दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक पुलिस का सर्च अभियान चला।

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर को जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा भारी पुलिस जाब्ते के साथ जेल में पहुंचे। जहां पुलिस की ओर से जेल के सभी वाडोZं में प्रत्येक बैरिक, बंदियों के बैग, कपड़ों, बिस्तरों आदि की सघन जांच- पड़ताल की गई।

पुलिस की पांच टीमों की ओर से यहां सर्च अभियान चलाया गया। करीब तीीन घंटे चले सर्च अभियान के दौरान चप्पे - चप्पे की तलाशी ली गई। लेकिन टीमों को जेल में कोई संदिग्ध वस्तु या सामान नहीं मिला।

इस सर्च अभियान के दौरान एडीएम अरविंद्र जाखड़, सीओ सिटी प्रशांत कौशिक, जेल अधीक्षक अभिषेक शर्मा, जवाहरनगर थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह, पुरानी आबादी थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह, सदर थाना प्रभारी बलवंतराम, महिला थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, थानों का जाब्ता, आरएसी व क्यूआरटी के जवान शामिल रहे।