
कोरोना की तीसरी लहर का खौफ, ऑक्सीजन प्लांट लगाने में आई तेजी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
श्रीगंगानगर. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व खौफ के चलते राजकीय चिकित्सालय में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के कार्य में तेजी आई है और मशीनें फिट कर दी गई। इसके चलते जल्द ही इसमें उत्पादन शुरू हो सकेगा। वहीं चिकित्सकर्मियों को ट्रेनिंग देने का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर अगस्त या सितंबर में आने की संभावना जताई जा रही है।
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक मारा मारी ऑक्सीजन को लेकर हुई थी। जिसमें ऑक्सीजन की कम पड़ रही थी और ऑक्सीजन की किल्लत आ गई थी। इसके चलते इसके चलते विधायक कोटे से एनएचआरएम व केन्द्र सरकार की ओर से दो ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाने की घोषणा हुई थी।
इनमें तेजी से सिविल वर्क पूरा हो गया है। वहीं अब एनएचआरएम की ओर से 65 सिलेण्डर ऑक्सीजन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के प्लांट में तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिसमें मशीनें, जनरेटर लग चुके हैं और इसको कुछ ही दिन में शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं डीआरडीओ की ओर से लगाए जा रहे प्लांट का सिविल वर्क तो पूरा है लेकिन अभी इसमें स्थानीय स्तर का कार्य बचा है। इसके बाद ही इसमें मशीनें फिट की जाएंगी। वहीं चिकित्सालय में अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं, जिसमें बिजली व्यवस्था सुचारु रखने आदि के कार्य शामिल हैं।
चिकित्साकर्मियों को ट्रेनिंग
- राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टरों व नर्सिंगकर्मियों को युद्ध स्तर पर जयपुर से ऑनलाइन ट्रेनिंग कराई जा रही है। जिसमें तीसरी लहर में संभावित समस्याएं, उनका कैसे निदान किया जाएगा। मरीजों की किस तरह केयर की जाएगी। दवाओं को लेकर, ऑक्सीजन, वेंटीलेटर आदि को लेकर जानकारियां दी जा रही है। जिससे तीसरी लहर में मरीज आने पर चिकित्साकर्मियों को कोई समस्या नहीं आए। यह ट्रेनिंग करीब एक माह से चल रही है।
वार्डों को सैनेटाइज्ड करके किया बंद
- राजकीय चिकित्सालय के कोविड जोन में अब तीन-चार मरीज बचे हैं। ऐसे में जैसे-जैसे वार्ड खाली होते जा रहे हैं। वैसे ही उनको साफ-सफाई करने के बाद सैनेटाइज्ड करके बंद किया जा रहा है। अब केवल एक वार्ड में ही मरीज बचे हैं। इसके चलते कोविड जोन के सभी वार्डों को बंद कर दिया गया है। तीसरी लहर में यदि मरीज आते हैं तो तत्काल वार्डों को खोलकर चालू किया जा सके और वार्ड उस समय एकदम तैयार मिले।
इनका कहना है
- कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट के कार्य में तेजी आई है। 65 सिलेण्डर प्रतिदिन उत्पादन वाले प्लांट में मशीनें फिट हो रही है और कुछ ही दिन में इसको चालू कर दिया जाएगा। डीआरडीओ के प्लांट का सिविल वर्क पूरा है। इसमें जनरेटर, पाइप व लाइटिंग होने के बाद मशीनें लगना शुरू हो जाएंगी। वार्डों को सैनेटाइज्ड कर बंद कर दिया है।
डॉ. बलदेव सिंह, पीएमओ राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर।
Published on:
11 Jul 2021 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
