इन वार्डों में सफाई रामभरोसे
वार्ड45,46,34,25,26,27,22,04,18,19,24,17,38,39 व 28 कुल सोलह वार्डों में ठेके के कार्मिक सफाई करते हैं, लेकिन ठेका नहीं होने के कारण इन वार्डों में दूसरे वार्डों में जहां स्थायी सफाई कार्मिक काम कर रहे हैं, वहां से बेगार के रूप में सफाई कराने का दावा परिषद प्रशासन करवा रहा है, लेकिन हकीकत में ठेके के इन सोलह वार्डो में सफाई नगण्य है। इधर, डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए किराये के टै्रक्टर ट्रॉली के ठेके अवधि समाप्त हो गई है। ऐसे में कचरा संग्रहण का कार्य भी प्रभािवत हो गया हे।