8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : मकान में आग, परिवार ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

शहर में देवनगर कॉलोनी स्थित बस्ती में बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 13 Dec 2017, 9:07 PM IST

fire

fire

श्रीगंगानगर.

शहर में देवनगर कॉलोनी स्थित बस्ती में बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।आग लगने के दौरान जागे परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से एक खिड़की से निकलकर जान बचाई। हादसे में पचास हजार रुपए की नकदी सहित जेवर व अन्य सामान जल गया।

इलाके के पार्षद सतपाल राव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे राकेश कुमार के मकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने लपटें व धुआं देखकर दमकल को सूचना दी। वे भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।इस दौरान परिवार भीतर ही था। लोगों की मदद से परिवार के लोगों को खिड़की से बाहर निकाला गया। मौके पर दमकल भी पहुंची लेकिन वह घटनास्थल तक नहीं जा सकी। दमकल की पानी की पाइप जलते हुए मकान तक नहीं पहुंच पाई। लोगों व दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से अलमारी में रखे पचास हजार रुपए, जेवर, कपड़े, अनाज, बिस्तर सहित सभी घरेलू सामान जल गया। राकेश कुमार एक दिन पहले ही अपनी बचत के पचास हजार रुपए निकलवाकर घर लाया था।

परिवार को दी आर्थिक मदद
पार्षद ने बताया कि राकेश कुमार मजदूरी करता है। आग लगने से उसका सब कुछ जल गया। सुबह ही तपोवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई। वहीं परिवार के लिए राशन की व्यवस्था भी ट्रस्ट की ओर से की जाएगी। चाइल्ड लाइन की ओर से भी परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

आग बुझाने में बाधा बनी संकरी गली
आग लगने के दौरान दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया लेकिन गली संकरी होने के कारण दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया। इसके अलावा दमकल वाहन का पाइप भी वहां तक नहीं पहुंच सका और आग से घर में रख सभी सामान जल गया।