
टांटिया ग्रुप के रीको स्थित जनसेवा हॉस्पिटल पर फायरिंग
श्रीगंगानगर. इलाके में गैंगस्टरों की ओर से फायरिंग की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को टांटिया ग्रुप के रीको स्थित जनसेवा हॉस्पीटल में तीन अज्ञात युवकों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि किसी के चोटें नहीं आई है।
इन हमलावरों ने हॉस्पीटल के चौकीदार को पिस्टल दिखाकर अंजाम भुगतने की धमकी देकर वहां से बाइक पर वापस चले गए। इस फायरिंग की घटना से टांटिया ग्रुप में एकाएक खलबली मच गई। वहीं पुलिस दल ने मौके पर जाकर छानबीन की है। सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों की तलाश की जा रही है। सदर थानाधिकारी कुलदीप ङ्क्षसह ने बताया कि तीन अज्ञात युवक गुरुवार सुबह पांच बजे हॉस्पीटल में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग की।
वहां चोकीदार को पिस्टल भी दिखाई। इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में एकाएक हडक़ंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कई भवनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है ताकि हमलावरों के बारे में जानकारी ली जा सके।
इधर, लोगों का कहना है कि गैंग से जुड़े लोगों की ओर से रंगदारी की रकम वसूलने का काम तेज हो गया है।
फायरिंग की वारदात करके संबंधित लोगों को संदेश दिया जाता है कि वह रंगदारी की रकम समय पर देने के लिए विवश हो जाएं। इस वारदात ने फिर से पुलिस प्रशासन के दावे की पोल खोल दी है। इधर, टांटिया ग्रुप के सीईओ बलजीत सिंह की ओर से गुरुवार को सदर थाने में अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
करीब एक महीने पहले बीस जनवरी को सुखाडि़या मार्ग पर स्थित टांटिया ग्रुप के टांटिया हॉस्पीटल पर फायरिंग की वारदात लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई सचिन थापन ने करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन जनो को गिर$फतार भी किया था।
यह वारदात हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना के बोलांवाली गांव निवासी 21 वर्षीय विशाल पचार उर्फ बबलू जाट पुत्र इंद्राज जाट ने करवाई थी। इस युवक के अलावा पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर तहसील के बहाववाला थाना क्षेत्र के गांव भागू निवासी दीपक जाखड़ पुत्र सज्जनकुमार जाट व घमूड़वाली थाना क्षेत्र के गांव जोड़किया निवासी मंगेश बिश्नोई पुत्र सुरेंद्रकुमार बिश्नोई को काबू किया था।
Updated on:
17 Feb 2022 10:06 pm
Published on:
17 Feb 2022 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
