
अतिसंवेदनशील गांव में फ्लैगमार्च, 1200 लीटर लाहण नष्ट
ेघड़साना.
पुलिस ने मंगलवार को चुनाव एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र के गांव 22 एमडी में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान हथकढ़ शराब से संबंधित सूचना मिलने पर दबिश दी गई। पुलिस को मौके पर हथकढ़ शराब तो नहीं मिली, लेकिन कई जगह जमीन में दबा लाहण मिला।
थानाधिकारी मोहम्मद अनवर ने बताया कि चुनाव की दृष्टि से अतिसंवेदनशील गांव 22 एमडी में पुलिस निरीक्षक, सशस्त्र बल के डिप्टी कमांडेंट बलदेव सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। राजकीय भूमि में नहर किनारे अनेक स्थलों पर शराब बनाने का धंधा चलने की सूचना मिलने पर चुनाव पर्यवेक्षक की देख-रेख में छापा डाला गया। मौके पर आधा दर्जन जगह पर प्लास्टिक थैली में रखा तथा भूमि में दबाया लाहण मिला। पुलिस ने लाहन को जब्त कर मौके पर नष्ट कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि अवैध शराब कारोबार करने वाले तथा समाज कंटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
20 Nov 2018 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
