6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेहूं की सरकारी खरीद 10 मार्च से, 2585 रुपए प्रति क्विंटल रहेगा समर्थन मूल्य

श्रीगंगानगर.रबी सीजन की सुनहरी फसल के साथ जिले की मंडियों में हलचल बढऩे लगी है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें एफसीआई, तिलम संघ, एनसीसीएफ […]

less than 1 minute read
Google source verification

श्रीगंगानगर.रबी सीजन की सुनहरी फसल के साथ जिले की मंडियों में हलचल बढऩे लगी है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें एफसीआई, तिलम संघ, एनसीसीएफ और राजस्थान स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन (आरएसएफसीएससी) को खरीद शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 10 मार्च से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि उठाव, भंडारण, तौल, भुगतान और परिवहन से जुड़ी व्यवस्थाएं सुचारू होनी चाहिए।

ऑनलाइन पंजीकरण से किसानों को सुविधा

एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण खाद्य विभाग, जयपुर के पोर्टल पर एक फरवरी से चल रहा है। किसान 25 जून तक पंजीकरण करवा सकते हैं। वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा मिलने से किसानों को मंडियों में अपनी उपज बेचने में आसानी होगी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) सुभाष कुमार, जिला रसद अधिकारी पूजा अग्रवाल, धर्मपाल पूनिया, एफसीआई क्षेत्रीय प्रबंधक चौधरी अभिरीत, कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक महिपाल माली, मंडी सचिव दीपक अग्रवाल व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।