इस बीच, गंगानगर कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष राजकुमार बंसल, संरक्षक रामगोपाल पाण्डुसरिया एवं श्याम आहूजा, जिला व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रेश जैन एवं महामंत्री ओमप्रकाश गर्ग मांग के संबंध में बातचीत के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। वे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल को लेकर आगे संबंधित नेताओं एवं अधिकारियों से मिलेंगे।