5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीकरणपुर के गांव 40 एफ का गुरुकुल उद्यान बना मिसाल

Digital studies: गांव 40 एफ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बाड़मेर जैसी मिट्टी वाला बंजर मैदान ‘फूलों की घाटी कश्मीर’ जैसा नजर आने लगा है। वहीं, शैक्षिक उन्नयन के लिए स्कूल को तकनीक से जोडकऱ डिजिटल पढ़ाई के लिए जनसहयोग से कम्प्यूटर कक्ष व एलइडी भी लगाई जा चुकी है।

2 min read
Google source verification
श्रीकरणपुर के गांव 40 एफ का गुरुकुल उद्यान बना मिसाल

श्रीकरणपुर के गांव 40 एफ का गुरुकुल उद्यान बना मिसाल

-‘बाड़मेर’ को बना दिया ‘कश्मीर’
श्रीकरणपुर.

दृढ़ निश्चय किया जाए तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। जी हां, गांव 40 एफ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ( Government upper primary school ) परिसर के दो फोटो आप देखिए और फर्क खुद महसूस कीजिए। वर्ष 2017 में स्कूल परिसर में बंजर भूमि नजर आ रही है। जबकि हाल ही में खींचे गए फोटो में वही परिसर हराभरा नजर आ रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह सब वहां के प्रधानाध्यापक ( headmaster ) के मार्गदर्शन और कार्यकुशलता से ही संभव हो सका।

प्रधानाध्यापक राजेन्द्र आनंद ने बताया कि 5 मई 2016 को उन्होंने गांव 40 एफ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को स्कूल में ज्वाइन किया। इस दौरान एक साल बाद उन्होंने स्कूल में कुछ अलग करने की सोची। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गांव के ही दस-बारह लोगों के साथ मिलकर एक योजना बनाई।

इसके तहत 11 जून 2017 को वहां ‘गुरुकुल उद्यान’ की स्थापना कर मैदान समतल कर दिया। दो साल की कड़ी मेहनत के बाद अभी वही बाड़मेर जैसी मिट्टी वाला बंजर मैदान ‘फूलों की घाटी कश्मीर’ जैसा नजर आने लगा है। वहीं, शैक्षिक उन्नयन के लिए स्कूल को तकनीक से जोडकऱ डिजिटल पढ़ाई ( Digital studies ) के लिए जनसहयोग से कम्प्यूटर कक्ष व एलइडी भी लगाई जा चुकी है।

प्रधानाध्यापक आनंद ने बताया कि गांव के वार्ड पंच दर्शन सिंह, ओमप्रकाश, बलकरण सिंह, सोहन सिंह, बलविंद्र सिंह बुट्टर, तरसेम सिंह, कुलवंत सिंह, गुरजंट सिंह, रणजीत सिंह, मनोहर लाल व मुकेश मुटनेजा के साथ मिलकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण ( Environment protection )से जुड़े इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। पौधों को समय पर पानी देने के साथ सुंदर रूप देकर उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी टीम का है। ( srikaranpur news )

पौधों को पानी देने के लिए स्कूल में मोटर का प्रबंध भी जनसहयोग से किया जा चुका है। गुरुकुल उद्यान के कार्य से खुश होकर उपखंड प्रशासन ने भी हाल ही में 15 अगस्त को हुए मुख्य समारोह में टीम को सम्मानित किया। ( rajasthan patrika hindi news )