5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पट्टा-रजिस्ट्री के लिए हनुमानगढ़ का चक्कर

-राजस्थान आवासन मंडल की कॉलोनी-जवाहर नगर सेक्टर नंबर एक, दो व तीन

2 min read
Google source verification
Hanumangarh's going for lease-registry

पट्टा-रजिस्ट्री के लिए हनुमानगढ़ का चक्कर

श्रीगंगानगर.

राजस्थान आवासन मंडल हाउसिंग बोर्ड का श्रीगंगानगर जिले में वर्तमान में कोई ऑफिस तक नहीं है। श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ व हनुमानगढ़ में आवास मंडल की कॉलोनियां विकसित की गई लेकिन हैड क्वार्टर हनुमानगढ़ ही बना रखा है। यहां पर ऑफिस नहीं होने पर श्रीगंगानगर शहर के वार्ड 40 स्थित जवाहरनगर सेक्टर नंबर एक, दो व तीन में बनी कॉलोनी के लोगों को छोटे से कार्य के लिए हनुमानगढ़ जाना पड़ता है। इन कॉलोनियों में निवास करने वाले लोगों को श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ तक सफर बेवजह ही करना पड़ता है।


लोगों को पट्टे, रजिस्ट्री, बकाया राशि आदि की सूचना लेने के लिए हनुमानगढ़ ऑफिस में जाना पड़ता है। हालांकि पहले श्याम नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कनिष्ठ अभियंता ऑफिस था लेकिन स्टाफ की कमी बताकर इस ऑफिस को कुछ साल पहले बंद कर दिया गया। वार्ड नंबर 40 के पार्षद संदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि राजस्थान आवास मंडल कार्यालय हनुमानगढ़ में कॉलोनी का पूरा रिकॉर्ड तक उपलब्ध नहीं है।

परिषद व यूआईटी को कर रखा है हैंडओवर
हालांकि आवास मंडल ने हाउसिंग बोर्ड को नगर परिषद और यूआईटी को हैंडओवर कर दिया है। जवाहरनगर सेक्टर नंबर एक,दो व तीन में साफ-सफाई, नाली निर्माण, सड़क निर्माण व पार्क आदि का कार्य नगर परिषद और यूआईटी करवाती है। पट्टे-रजिस्ट्री के लिए आवासन मंडल कार्यालय जाना पड़ता है।

राजस्थान आवास मंडल का वर्तमान में कोई ऑफिस तक नहीं है। पहले यहां ऑफिस होता था उसे बंद कर दिया है। इस कारण लोगों को छोटे से कार्य के लिए हनुमानगढ़ ऑफिस जाना पड़ता है। वहां भी कोई अधिकारी नहीं मिलता है।
संदीप शर्मा, पार्षद।


जवाहर नगर सेक्टर में आवास निर्माण करवा रखा है लेकिन इनका पट्टा यहां पर नहीं बन रहा है। पट्टे के लिए राजस्थान आवास मंडल स्थित हनुमानगढ़ ऑफिस में ही जाना पड़ता है। वहां पर इसमें काफी समय लगता है।
राजेंद्र गुप्ता


राजस्थान आवास मंडल में ब्याज सहित अन्य में कोई छूट आदि आती है तो यहां पर किसी को सूचना तक नहीं मिलती है। यहां पर आवासन मंडल का ऑफिस होना चाहिए।
अविनाश कुमार


मकान के पट्टे और रजिस्ट्री के लिए आवासन मंडल स्थित हनुमानगढ़ ऑफिस ही जाना पड़ता है। यहां पर कोई कार्य नहीं होता है। इसके लिए 70 किमी जाना और इतनी ही दूरी आना पड़ता है। यहां पर कॉलोनी से संबंधित आवश्यक कार्य नहीं होता है।
लाली देवी।


राजस्थान आवासन मंडल का पहले श्रीगंगानगर में ऑफिस था लेकिन अब तो हनुमानगढ़ ही हैड ऑफिस है। सूरतगढ़ व श्रीगंगानगर के कार्य के लिए हनुमानगढ़ आना ही पड़ता है।
राजेंद्र अंचला, कनिष्ठ अभियंता, राजस्थान आवासन मंडल हनुमानगढ़।