12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य विभाग ने सीज किया अनसेफ मिला मसाला

- सरकार की सख्ती पर श्रीगंगानगर में ब्रांडेड मसालोें के लिए गए सैम्पल स्वास्थ्य विभाग ने सीज किया अनसेफ मिला मसाला

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए नामी कंपनी के मसाले सीज किए हैं जो जांच में अनसेफ पाए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री की उपलब्धता कराने की दिशा में जिले में मिलावट के खिलाफ यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। राज्य सरकार ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई कर अनसेफ मसालों को तत्काल प्रभाव से सीज किए जाने के निर्देश दिए हैं। उसी के चलते शनिवार को जिला मुख्यालय पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

टीम पहुंची तो दुकानदारों में मची खलबली

सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि शनिवार को विभागीय टीम ने जिला मुख्यालय पर स्थित महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी श्री गंगानगर से एमडीएच ब्रांड के मसाले सीज किए हैं जो अनसेफ पाए गए थे। टीम ने एमडीएच का 100 ग्राम पैकिंग वाला 24 किलो गर्म मसाला एवं 214 किलो चना मसाला सीज किया है। इसी तरह पुरानी धान मंडी स्थित गोयल ट्रेडर्स (गोयल की दुकान) से एवरेस्ट ब्रांड का गर्म मसाला 21.9 किलो सीज किया और मसाले का सैंपल लिया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 8 मई को विशेष अभियान चला कर नामी कंपनियों सहित अन्य मसालों के 93 सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट में कुछ नमूनों में पेस्टीसाइड एवं इनसेक्टीसाइड की मात्रा काफी अधिक पाई गई। स्वास्थ्य महकमे की इस टीम से दुकानदारों में खलबली मच गई।

पेस्टीसाइड की मात्रा ज्यादा, सेहत को पहुंचा रहे नुकसान

खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि जांच में एमडीएच, एवरेस्ट, गजानंद, श्याम, शीबा ताजा जैसी नामी कपंनियों के मसाले अनसेफ पाए गए हैं। एमडीएच कंपनी के गरम मसाला में एसिटामिप्रिड, थियामेथोक्साम, इमिडाक्लोप्रिड, सब्जी मसाला एवं चना मसाला में ट्राईसाइलाजोन, प्रोफिनोफोस, श्याम कंपनी के गरम मसाला में एसिटामिप्रिड, शीबा ताजा कंपनी के रायता मसाला में थियामेथोक्साम एवं एसिटामिप्रिड, गजानंद कंपनी के अचार मसाला में इथियोन तथा एवरेस्ट कंपनी के जीरा मसाला में एजोक्सीस्ट्रोबिन व थियामेथोक्साम पेस्टीसाइड/इनसेक्टीसाइड निर्धारित मात्रा से काफी अधिक पाए गए, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग