10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain: राजस्थान के इस जिले में बारिश और ओलावृष्टि के साथ चला तेज तूफान, जलमग्न हुए खेतों में बर्बाद हो गई फसलें

Rajasthan Weather Update: सुबह 16 एमएम पानी बरसा। इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे। तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा।

2 min read
Google source verification

अनूपगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि के साथ चला तेज तूफान (फोटो: पत्रिका)

Hailstorm-Thunderstorm And Heavy Rain: अनूपगढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर शाम आए तेज तूफान, बरसात और ओलावृष्टि का क्रम बुधवार सुबह सवा 6 बजे तक जारी रहा। बुधवार सुबह साढ़े चार बजे एक बार फिर झमाझम बरसात शुरु हो गई। तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 16 एमएम पानी बरसा। इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे। तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा।

भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चंदी ने बताया कि मंगलवार शाम को तेज अंधड़ के साथ बरसात हुई। गांव 71 जीबी (मोघी), 67 जीबी, 68/2 जीबी, 5 यूडीएम, बांडा, बांडा कॉलोनी, 72 जीबी, 69 जीबी, 65 जीबी व 64 जीबी सहित अन्य इलाके प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह भी बरसात हो गई। सुबह खेतों में पानी खड़ा था। पानी सूखने के बाद सही स्थिति पता चलेगी। उन्होंने कहा कि पहले भी दो-तीन बार नरमा कुरण्ड हो गया था। यदि इस बार भी नरमा खराब हो गया तो नरमा की दोबारा बिजाई नहीं हो पाएगी क्योंकि नरमा बिजाई का समय निकल गया है।

डिग्गी की दीवार टूटी, खेजड़ी के पेड़ उखड़े

कुछ किसानों ने बताया कि हाल ही में जिन फसलों की बिजाई की थी, उस फसल को मौसम ने तबाह कर दिया। खेतों में पानी भरने और ओलों की मार से फसलें नष्ट हो गई हैं। गांव 21 एसजेएम के किसान बलदेव कुमार पुत्र राम नारायण ने बताया कि तेज हवाओं तथा ओलावृष्टि के कारण सौर ऊर्जा की प्लेट टूट गई, डिग्गी की दीवार टूट गई। दीवार के साथ खड़े 5 खेजड़ी के पेड़ भी उखड़ गए।

यह भी पढ़ें : IMD Orange Alert: अगले 90 मिनट में झमाझम बारिश का डबल अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए आई चेतावनी

चने के आकार के ओले भी गिरे

सूरतगढ़: नौतपा की समाप्त होने के साथ ही क्षेत्र में बरसात से आमजन को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को रात्रि बरसात के साथ चने आकार के ओले भी गिरे।

प्रशासन अलर्टमोड पर

एसडीएम सुरेश राव ने बताया कि प्रशासन की ओर से क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। खराब फसलों का आंकलन किया जा रहा है। संबंधित विभागों को अलर्ट कर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कई क्षेत्रों में मार्गों से पेड़ों को हटाने और विद्युत बहाली करने के निर्देश दिए गए हैं।