9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-पाक सीमा पर तारबंदी के पार खेती करने वाले किसानों के लिए आई राहत भरी खबर, अब ये मिलेगी छूट

Indo-Pak Border Farmers: बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किसानों के तारबंदी के पार वाली जमीन में कृषि कार्य के लिए जाने पर रोक लगाई थी। बीएसएफ ने अब रोक हटाने की जानकारी प्रशासन को दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

तारबंदी के पास गश्त पर बीएसएफ की महिला जवान (फोटो: पत्रिका)

India-Pakistan Tension: श्रीगंगानगर सेक्टर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के पार जिन किसानों की जमीनें हैं, वे अब कृषि कार्य के लिए वहां जा सकेंगे। बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किसानों के तारबंदी के पार वाली जमीन में कृषि कार्य के लिए जाने पर रोक लगाई थी। बीएसएफ ने अब रोक हटाने की जानकारी प्रशासन को दी है।

श्रीगंगानगर सेक्टर में 1200 से अधिक किसानों की कृषि भूमि तारबंदी के पार है। नहरी पानी से सिंचित होने के कारण तारबंदी के पार वाली कृषि भूमि पर किसान रबी और खरीफ की कम ऊंचाई वाली फसलों गेहूं, चना, जौ और ग्वार की बिजाई करते हैं।

यह वीडियो भी देखें

ऑपरेशन सिंदूर के चलते बीएसएफ ने जिस समय तारबंदी के पार खेतों में जाने पर रोक लगाई थी, तब तक किसान फसल की कटाई कर अपनी उपज समेट चुके थे। ऐसे में किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। किसानों को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कृषि कार्य करने की छूट होती है। उनकी सुरक्षा के लिए बीएसएफ के हथियारबंद जवान उनके साथ जाते हैं।

यह भी पढ़ें : 2 बिजनेसमैन बेटों और मां की दर्दनाक मौत, हंसी-ख़ुशी खाटूश्याम दर्शन करने जा रहा था परिवार, भीषण गर्मी ने ऐसे ले ली जान