17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरतगढ़ में छह फर्मों का निरीक्षण, 50-50 बैग से अधिक यूरिया देने की पुष्टि

-कृषि विभाग ने उर्वरक भंडारण एवं नियंत्रण आदेशों का किया पालन, नोटिस जारी

less than 1 minute read
Google source verification
  • श्रीगंगानगर.जिले के सूरतगढ़ कस्बे में बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के आधा दर्जन कृषि आदान प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन किया। इसमें उर्वरक भंडारण एवं वितरण व्यवस्था में कमियां पाई गई। साथ ही जांच की गई तो इनमें कुछ फर्मों ने एक-एक किसान को 50-50 बैग से अधिक यूरिया देना रिकॉर्ड में दिखा रहा था ,जबकि विभाग की गाइड लाइन के अनुसार एक किसान को इतनी यूरिया नहीं दी सकती। साथ ही विशेषकर यूरिया उर्वरक की शुद्धता की जांच के लिए नमूने लिए गए। साथ ही रिकॉर्ड में भंडारण और स्टॉक की जांच की गई तो मौके पर पॉश मशीन के अनुरूप नहीं पाई गई। कृषि विभाग जयपुर स्तर पर इन फर्मों की जांच करने के लिए निर्देश प्राप्त हुए थे।

निरीक्षण में मिली कमियां,छह फर्मों को थमाए नोटिस

  • श्रीगंगानगर की सहायक निदेशक (उद्यान) कविता स्वामी, सहायक निदेशक प्रदीप शर्मा और कृषि अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नैन ने मिलकर छह फर्मों में कृषि सेवा सहकारी समिति, श्रीनाकोड़ा ट्रेडर्स, रांका ट्रेडिंग कंपनी, शंकर लाल चौधरी एंड कंपनी, गणपति पेस्टीसाइड और कृषक भारती सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी किए। निरीक्षण के दौरान कुल छह नमूने एस.एस.पी और यूरिया का संग्रह भी किया गया,ताकि गुणवत्ता की जांच की जा सके। विभाग की सहायक निदेशक स्वामी ने बताया कि कई दुकानों में भंडारण संबंधी कमियां पाई गई हैं, जिनके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।