5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्पायर अवार्ड: प्रत्येक स्कूल से 5 श्रेष्ठ बाल वैज्ञानिकों का पंजीकरण जरुरी

-कक्षा 6 से 10 वीं तक के विद्यार्थी करेंगे आवेदन, चयनितों को 10 हजार का इनाम

2 min read
Google source verification
  • श्रीगंगानगर.देशभर में किसी भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त राजकीय व निजी विद्यालयों में पढऩे वाले 10 से 15 आयु वर्ग के बच्चों की ओर से किया गया एक नवाचार उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। दरअसल नवोदित विचारों और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से शुरू की गई इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन एक जुलाई से शुरू हो गए हैं। इसमें छठीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। योजना में प्रतिभाओं का जिला स्तर के बाद राज्य स्तर पर चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर छात्र-छात्राओं को अलग से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

-विद्यालय में नियुक्त होगा इंस्पायर प्रभारी

  • माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों में सभी मंडल, जिला व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके अनुसार इंस्पायर अवार्ड योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक अध्यापक को इंस्पायर प्रभारी भी नियुक्त किया जाएगा।

-यह रहेगी आवेदन को पात्रता

  • अवार्ड-मानक योजना के लिए आवेदन करने वाला विद्यार्थी देश का स्थाई निवासी हो। देश के किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूल के छठी से दसवीं का विद्यार्थी होना जरूरी है। इसके साथ ही विद्यार्थी का बैंक खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में होना चाहिए और आवेदन करने से लेकर चयन होने के बाद कम से कम तीन माह तक बैंक अकाउंट चालू हो।

-पिछले साल 6830 का चयन

  • इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत राजस्थान आवेदनों की संख्या में बीते कई साल से देश में अग्रणी रह रहा है। साल 2023 में प्रदेश से करीबन 1.5 लाख आवेदन किए गए जिसमें से 6830 विद्यार्थियों का चयन भी हुआ। इसमें से 195 विद्यार्थी श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ जिले से सम्मिलित थे।

-आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • 1.पहचान पत्र: आधार कार्ड
  • 2.बैंक खाता पासबुक
  • 3.पासपोर्ट साइज फोटो
  • 4.सक्रिय मोबाइल नंबर

15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

  • इंस्पायर अवार्ड -2024 के लिए राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जिनमें से सर्वश्रेष्ठ 60 नवाचारों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होगा। इच्छुक बाल वैज्ञानिक अपने नवाचार 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।गौरतलब है कि चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की राशि जमा करवाई जाती है।
  • भूपेश शर्मा जिला समन्वयक विद्यार्थी परामर्श केंद्र श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग