केसरीसिंहपुर (श्रीगंगानगर)। धानमंडी में पंजाब नेशनल बैंक वाले ब्लॉक में मंगलवार सुबह 5 बजे लोहे का एक गेट खोलते समय अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर एक 40 वर्षीय युवक नरेश उर्फ नीटू की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत की खबर परिजन को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नरेश की पत्नी ने सोमवार रात अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था।