
श्रीगंगानगर. देश की गौरवमयी वायु सेना में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए एयर फोर्स चयन बोर्ड जोधपुर से आई टीम ने जिले के अलग-अलग स्कूल और कॉलेजों में सेमिनार किए हैं। जहां अधिकारियों और विशेषज्ञों ने वायुसेना में विभिन्न पदों के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया से विद्यार्थियों को अवगत करवाया।
वायु सेना के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर स्थित मल्टीपर्पज स्कूल, मटका चौक स्कूल, एमजीजीएस इंद्रा चौक स्कूल तथा खालसा स्कूल के अलावा खालसा कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा इस दौरान भर्ती प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इन सेमिनारों में प्राचार्य इकबाल सिंह गोदारा,बलदेव सिंह बराड़, नरेश कुमार शर्मा, तरुण गुप्ता, उपप्राचार्य दर्शन कुमार, पूनम भाटिया, विकास शर्मा, मुक्ता सेठी, परमजीत कौर, ध्रुव अरोड़ा, व्याख्याता कंचन, अमित बिश्नोई, बलदेव भूंवाल, तेजभान सोनी सहित अन्य विद्यालय का स्टॉफ व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें : अब वीडियो बनाने पर मिलेंगे 1 लाख रुपए, गहलोत सरकार लेकर आई ये शानदार कॉन्टेस्ट
भर्ती से जुड़ी खास बातें
1. वायुसेना अग्निवीर का चार साल की ट्रेनिंग के दौरान 48 लाख रुपए का मेडिकल इंश्योरेंस रहेगा।
2.सेवा के दौरान अग्निवीर इंडियन एयरफोर्स के अस्पतालों और सीएसडी कैंटीन का भी लाभ उठा सकेंगे।
3.अग्निवीरों को सालाना 30 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा चिकित्सा अवकाश डॉक्टर की सलाह पर ही दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : 25 एएसपी के तबादले के बाद जयपुर दक्षिण जिला खाली, इनमें वो भी शामिल, जिनका कुछ दिन पहले हुआ तबादला
12वीं में 50 फीसदी अंक अनिवार्य
वायुसेना के सार्जेंट चंद्रमाधव शीला ने बताया कि इस भर्ती के लिए 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ ,अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है। इसके अलावा 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
वायुसेना के एसटीओ बीएल मीणा के अनुसार साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वाले अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। जिसके लिए बच्चों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिसमें विशेष छूट के अलावा बॉडी टैटू को अमान्य किया गया है।
फैक्ट फाइल
आवेदन शुरू की तिथि: 27 जुलाई
आवेदन अंतिम तिथि: 17 अगस्त
परीक्षा की तिथि: 13 अक्टूबर
Published on:
18 Jul 2023 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
