25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब वीडियो बनाने पर मिलेंगे 1 लाख रुपए, गहलोत सरकार लेकर आई ये शानदार कॉन्टेस्ट

राज्य सरकार महंगाई राहत अभियान को मुद्दा बनाए रखने के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन सोशल मीडिया कांटेस्ट शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 7 Jul 2023, 11:27 AM IST

cm_gehlot.jpg

जयपुर @ पत्रिका. राज्य सरकार महंगाई राहत अभियान को मुद्दा बनाए रखने के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन सोशल मीडिया कांटेस्ट शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत महंगाई राहत कैंप या इसके दौरान पंजीकृत की जा रही 10 योजनाओं से जुड़ा कोई अच्छा वीडियो साझा करने वालों को सरकार एक हजार से एक लाख रुपए तक का पुरस्कार देगी। इसे जनसम्मान नाम दिया गया है। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है और उसके वीडियो का चयन होने पर ही पुरस्कार दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : चर्चा का विषय बना हुआ है गहलोत सरकार का ये 'टीज़र' पोस्ट, लोगों के आ रहे दिलचस्प कमेंट्स


रोजाना पहले तीन विजेताओं को 25 हजार, 50 हजार व एक लाख रुपए के एक-एक पुरस्कार दिए जाएंगे, वहीं 100 विजेताओं को एक-एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य सरकार महंगाई राहत अभियान के माध्यम से महंगाई को मुद्दे के रूप में जीवित रखना चाहती है, इसी के अंतर्गत यह जनसम्मान योजना शुरू की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग