जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि पिछले दिनों जॉर्डन हत्याकांड में पंजाब से पुलिस टीमों ने आरोपी गांव दुतारावाली बहाववाला फाजिल्का पंजाब निवासी हरदीप उर्फ संधू उर्फ भागू उर्फ लाहौरिया उर्फ हनी पुत्र बलवीर सिंह, अटरेना कुण्डली सोनीपत हरियाणा निवासी आकाश चौहान पुत्र दुष्यंत चौहान, गांव सतियावाला कुलगडी फिरोजपुर पंजाब निवासी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की टहला पुत्र टहल सिंह को गिरफ्तार किया था। जिनको शिनाख्त परेड के बाद रिमांड पर लिया और अब उनसे अलग-अलग पूछताछ चल रही है। अभी तक हुई पूछताछ के दौरान आरोपी आकाश चौहान ने कई खुलासे किए हैं।