27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धान मंडी मजदूरों ने की मजदूरी बढ़ाने की मांग

http://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 16 Jul 2018, 9:53 PM IST

giving memorandum

giving memorandum

धान मंडी मजदूरों ने की मजदूरी बढ़ाने की मांग

केसरीसिंहपुर.

यहां धान मंडी में कृषि जिंसों की झराई, तुलाई व साफ सफाई का कार्य करने वाले मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को धान मंडी मजदूर संघ की ओर से जिला कलक्टर के नाम का ज्ञापन उप तहसीलदार को सौंप मजदूरी बढ़ाने की मांग उठाई। ज्ञापन में बताया है कि लगातार बढ़ रही महंगाई के अनुसार धान मंडी की मजदूरी नहीं बढऩे से उनके परिवारों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

दौड़ते करंट ने मारा झटका, टूटा बिजली पोल

मजदूर संघ के अध्यक्ष पवन सुरलिया, गोवर्धनराम, बुधराम इंदौरा, सतपाल चौधरी, विनोद खन्ना, बलविंदर कुमार, राजकुमार, विनोद डाबला सहित दर्जनों मजदूरों ने उप तहसील कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा। मजदूरों का कहना है कि पूरे वर्ष केवल चार-पांच माह ही मंडी में कारोबार चलता है। इसी दौरान मिलने वाली मजदूरी से ही पूरे वर्ष भर उन्हें गुजारा करना पड़ता है। अन्य कोई आय का साधन नहीं होने से भरी परेशानी भोगनी पड़ती है। उन्होंने मांग की है कि मंडी में धानका मज़दूरी की दर 50 पैसे से बढ़ाकर एक रुपए व जिन्स की झराई एक से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति क्विंटल की जाए। खाली रहने वाले महीनों के समय का वेतन 10 हजार रुपए प्रतिमाह कृषि उपज मंडी समिति की ओर से दिलवाने की मांग की है।

बजट के अभाव में नहीं बन रहे पक्के खाले

गजसिंहपुर को मिले आठ नए सफाई कर्मी

गजसिंहपुर. नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के तहत नगर पालिका में आठ सफाई कर्मियों को नियुक्ति दे दी गई है। उनका चयन होने पर चयनित कर्मचारियों को पालिका अध्यक्ष पृथ्वीराज ने नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कनिष्ठ अभियंता सुमित माथुर ने बताया कि नए कर्मी मिलने से कस्बे की सफाई व्यवस्था और भी दुरुस्त होगी। नियुक्ति पत्र पाकर सफाई कर्मी अत्यंत खुश थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग