
चूनावढ़. बस के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़े यात्री। -फाइल फोटो
चूनावढ़. एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है ताकि खुले में शौच की प्रवृत्ति पर अंकुश लगे, लेकिन दूसरी तरफ चूनावढ़ उप तहसील क्षेत्र का मुख्य बस स्टैंड पर लंबे समय से यात्री शेड व शौचालय नहीं होने से परेशानी का सामना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर न तो पुरुषों और न ही महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था है। बरसात आ जाए तो यात्रियों को दुकान में शरण लेनी पड़ती है। यात्रियों के बैठने के लिए शेड की व्यवस्था तक नहीं है। जबकि चूनावढ़ बस स्टैंड पर आस-पास के दर्जनों गांवों के लोग आकर बसों में सफर करने का इंतजार करते हैं। लेकिन बस स्टैंड पर सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। आमजन की समस्या की ओर प्रशासन भी अनदेखी कर रहा है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला यात्री बसों में सफर करती हैं। अन्य शहरों से आने वाली बसों में यात्रियों के अलावा स्कूल व कॉलेज की छात्राओं व चूनावढ़़ डाइट में संभागीय शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं को चूनावढ़ बस स्टैंड पर लघु शंका के लिए इधर-उधर देखती है तो उन्हें कहीं भी शौचालय नजर नहीं आता। यह स्थिति बस स्टैंड में प्रतिदिन की है।
चूनावढ़ उप तहसील क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग की है कि बस स्टैंड परिसर में ऐसे स्थान पर सार्वजनिक शौचालय व यात्री शेड बनाया जाए। जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके। ग्रामीण आकाश छाबड़ा, बलदेव सिडाना,महेंद्र ङ्क्षसह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
.......
मेरी एक महीना पहले ही यहां ड्यूटी जॉइन हुई है। इसके बारे में मेरे को जानकारी नहीं है, इसके बारे में पता करके जल्द ही समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे।
-धीरज कुमार, मुख्य प्रबंधक श्रीगंगानगर डिपो।
Published on:
29 Mar 2024 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
