6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

राजफैड के लिए बारदाना की कमी बनी गले की फांस

आपूर्ति कम, मांग ज्यादा बारदाना के अभाव में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों की नहीं हो पा रही तुलाई

Google source verification

आपूर्ति कम, मांग ज्यादा बारदाना के अभाव में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों की नहीं हो पा रही तुलाई

राजफैड के लिए बारदाना की कमी बनी गले की फांस
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद जारी है। अब मांग के अनुरूप खरीद केंद्रों पर बारदाना की आपूर्ति नहीं हो पा रही। इस कारण सरसों व चना की तुलाई ठप है। इसको लेकर श्रीगंगानगर जिले में विभिन्न किसान संगठन धरना-प्रदर्शन व कार्मिकों को बंधकर बनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजफैड प्रबंधन के लिए बारदाना की आपूर्ति गले की फांस गया है। दोनों जिले के 60 में से25 खरीद केंद्र ही सक्रिय है। इनमें 53 हजार 26 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। यहां 31,05,250 बैग बारदाना की मांग की अपेक्षा 6,07,071 बैग नग की आपूर्ति की गई है। जबकि 1983247 बैग बारदाना की मांग बनी हुई है। वहीं,यह बारदाना 25 क्विंटल खरीद के हिसाब से मांग की गई थी जबकि अब राजफैड ने 40 क्विंटल खरीद कर दी है। इस कारण बारदाना की मांग और बढ़ेगी।

वहीं, भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को रावलामंडी में बारदाना आपूर्ति नहीं होने पर खरीद केंद्र प्रभारी को बंधक बना लिया। विवाद बढऩे पर राजफैड के क्षेत्रीय अधिकारी शिव कुमार पेड़ीवाल, रावला तहसीलदार पृथ्वीराज मौर्य व भारतीय किसान संघ के शिवदत्त सहित अन्य किसानों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में यह तय हुआ कि प्रतिदिन 60 किसानों की सरसों की खरीद की तुलाई के लिए पांच हजार बैग आवंटित किए जाएंगे। इस हिसाब से 30 जून तक पंजीकृत किसानों की तुलाई हो पाएगी।

कलक्टर ने राजफैड प्रबंधक को लिखा पत्र

कलक्टर सौरभ स्वामी ने 20 मई को राजफैड के प्रबंधक संचालक जयपुर को पत्र लिखकर पर्याप्त बारदाना का आग्रह किया था। पत्र में लिखा गया है कि 19 मई को क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर श्रीगंगानगर जिले में ज्यादातर खरीद केंद्रों पर बारदाना या तो समाप्त हो चुका है या समाप्त होने वाला है। बारदाना के अभाव में सरसों तुलाई नहीं हो पा रही।

सरसों तुलाई नहीं होने पर रोष

कलक्टर ने लिखा था कि जिले में अभी भी बहुत से किसानों की सरसों की तुलाई होना बाकी है। बिना बारदाना तुलाई संभव नहीं। साथ ही किसान संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कलक्टर ने कहा था कि बारदाना के अभाव में किसान लगातार विरोध जता रहे हैं।

एमएसपी और बाजार भाव में बड़ा अंतर
जिला मुख्यालय की नई धानमंडी में सोमवार को सरसों की दो हजार क्विंटल आवक हुई। सरसों का बाजार भाव 4200 से 4751 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि एमएसपी 5450 रुपए प्रति क्विंटल है। इस बार पाळा पडऩे से एक लाख 92 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में अगेती सरसों की फसल में नुकसान हुआ था। इस कारण गुणवत्ता प्रभावित हुई। वहीं, पिछले वर्ष की तुलना में करीब पौने तीन हजार रुपए का अंतर आ रहा है। पिछले वर्ष 7100 सौ रुपए तक निजी बाजार में सरसों बिकी थी।

फैक्ट फाइल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-53026
कुल बारदाना की मांग-31,05250 बैग
बारदाना की आपूर्ति-60,7017 बैग
बारदाना की अभी मांग-1983,247 बैग

सरसों व चना खरीद के लिए बारदाना की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो रही। बारदाना की आपूर्ति के लिए कलक्टर ने डीइओ लैटर प्रबंधक संचालक राजफैड जयपुर को लिखा है। मांग के अनुरूप बारदाना की सप्लाई का आग्रह किया गया है।

– शिव कुमार पेड़ीवाल, क्षेत्रीय अधिकारी, राजफैड, श्रीगंगानगर।