11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्यार्थियों ने लगाया स्कूल के मुख्यद्वार पर ताला, कर रहे हैं प्राचार्य के तबादले की मांग

Lock at Govt school : गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य के तबादले की मांग के संबंध में सोमवार को विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Lock at school

विद्यार्थियों ने लगाया स्कूल के मुख्यद्वार पर ताला, कर रहे हैं प्राचार्य के तबादले की मांग

-गांव जानकीदासवाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मामला
जानकीदासवाला. गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य के तबादले की मांग के संबंध में सोमवार को विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया ( Jankidaswala )। विद्यार्थियों ने स्कूल के बाहर धरना दिया ( Students protest )। उनका कहना था कि प्राचार्य की यहां नियुक्ति के बाद से विद्यालय का माहौल ठीक नहीं है। उन्होंने प्राचार्य के स्थानांतरण की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी विद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए तथा तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया ( Sriganganagar news )। विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य श्योपतराम भाटी के स्थानांतरण की मांग की।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले प्राचार्य को एपीओ कर बीकानेर मैं उपस्थिति देने के आदेश हुए थे लेकिन कुछ ही दिन बाद उन्हें विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करवा दिया गया। इससे विद्यार्थियों में रोष है ( Lock at school )।

धरने और स्कूल में तालाबंदी की जानकारी मिलने पर मौके पर जैतसर पुलिस पहुंची ( Rajasthan news )। विद्यार्थियों से समझाइश के प्रयास किए गए लेकिन विद्यार्थी प्राचार्य के तबादले की मांग पर अड़े हैं। प्राचार्य के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन और तालाबंदी के पीछे विद्यालय की गुटबाजी को भी एक कारण बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग