7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधवा-विधुर में हुए प्रेम संबंध, परिजनों को रास नहीं आया तो दोनों नहर में कूदे, ग्रामीणों ने बचा लिया

प्रेम बंधन में बंधे एक विधवा -विधुर का मिलना परिजनों को रास नहीं आया तो दोनों ने नहर में कूदकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन नहर पर गाजर धोने वाले ग्रामीणों ने दोनों की जान बचा ली ।

2 min read
Google source verification
विधवा-विधुर में हुए प्रेम संबंध, परिजनों को रास नहीं आया तो दोनों नहर में कूदे, ग्रामीणों ने बचा लिया

श्रीगंगानगर। प्रेम बंधन में बंधे एक विधवा -विधुर का मिलना परिजनों को रास नहीं आया तो दोनों ने नहर में कूदकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन नहर पर गाजर धोने वाले ग्रामीणों ने दोनों की जान बचा ली और सकुशल नहर से निकाल लिया। बाद में दोनों को थाने लाकर समझइास की गई और 151 में पाबंद किया गया।

जवाहरनगर थाना प्रभारी आरपीएस प्रशांत कौशिक ने बताया कि शहर से बाहर एक गांव में 46 वर्षीय पुरुष की पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके एक पुत्री है, जो अपने ननिहाल में रह रही है। वहीं गांव में पास ही में एक 42 वर्षीया विधवा महिला के दो पुत्र व एक पुत्री है। इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्रेम में बदल गई।

दोनों के संबंध में गांव में चर्चा बन गए तो उनके परिवार के लोग व गांव के लोग परेशान करने लगे। इससे परेशान होकर महिला व पुरुष रविवार सुबह साढ़े आठ बजे साधुवाली के समीप नहर के पास पहुंचे और दोनों एक साथ नहर में कूद गए। इसी दौरान नहर पर गाजर धुलाई मशीन की तरफ बाइक लेकर जा रहे शैलेन्द्र सिंह ने दोनों को नहर में बहते हुए देख लिया। उसने शोर कर दिया और अपने साथी हरदीप सिंह, निक्का सिंह, दौलतराम लेकर नहर किनारे की तरफ दौड़ा।

शैलेन्द्र सिंह कपड़े उतारकर नहर में कूद गया तथा उसके साथियों ने साफा, लोई आदि की मदद से चारों ने मिलकर महिला व पुरुष को सकुशल बाहर निकाल गया। यहां मौजूद किसान नेता अमर सिंह बिश्नोई व अन्य ग्रामीणों ने वहां आग जलाकर दोनों को सर्दी में बैठा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि नहर में दो जने कूद गए।

इस पर जवाहरनगर थाने से हैडकांस्टेबल, सुभाषचंद, कांस्टेबल जोगेन्द्र व सुरेन्द्र कुमार आसपास के दो-तीन गोताखोर व रस्सियां आदि लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां महिला व पुरुष नहर के बाहर मिले। जिनको थाने लाया गया।

जहां उन्होंने अपने संबंधों व परेशानी के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। जिनको एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से जमानत हो गई। पुलिस ने दोनों को पाबंद किया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी थाने बुलाया और उनको दोनों का ध्यान रखने के लिए पाबंद किया।