
प्रेमी जोड़े की जहर खाने के बाद हुई मौत (फोटो-पत्रिका)
श्रीगंगानगर। लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव धर्मसिंह वाला में घटी एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को एक विवाहिता और युवक ने जहरीली वस्तु खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मीरा और 35 वर्षीय सुनील उर्फ सोनू सुथार के रूप में हुई। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मीरा विवाहित थी और उसका ढाई-तीन साल का एक मासूम बेटा है, जबकि सुनील अविवाहित था। समाज और रिश्तों की बंदिशें उनके रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट बन गईं। आखिरकार, इन दबावों से तंग आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस के अनुसार, हालत गंभीर होने के कारण दोनों के बयान दर्ज नहीं हो सके। लालगढ़ थाने के हवलदार राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की ओर से गोपीराम और युवक की ओर से नौरंगलाल ने मर्ग दर्ज करवाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए और अब मामले की जांच की जा रही है।
क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक की लहर है। खासकर महिला के मासूम बेटे के भविष्य को लेकर लोग चिंतित दिखे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और विधिक कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। मौत के बाद इलाके में सन्नाटा है, कोई कुछ खास बोलने के लिए तैयार नहीं है।
Published on:
28 Aug 2025 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
