
रायसिंहनगर. गैस एजेंसी में ई केवाईसी करवाते उपभोक्ता।
रायसिंहनगर. नई सरकार के घोषणा पत्र के बाद गैस सिलेंडर में सब्सिडी देने को लेकर कंपनी की ओर से पहले ही तैयारी की जा रही है। वैसे भी पूर्व में लोगों को सब्सिडी मिल रही थी लेकिन बीच में बड़ी संख्या में लोगों को सब्सिडी मिलना बंद हो गई थी। जिसके बाद कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को समय पर सब्सिडी मिलना सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस एजेंसी को समस्त ग्राहकों की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए गए है। जिसके चलते एजेंसियों में ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। रायङ्क्षसहनगर क्षेत्र में करीब 25 हजार व 32 सौ उज्ज्वला योजना के गैस उपभोक्ता है। जिसको लेकर संबंधित उपभोक्ता ई- केवाईसी करवाने के लिए गैस एजेंसी में पहुंच रहे है। एजेंसी संचालक यंग प्रकाश जोहिया ने बताया कि अब तक करीब 28 हजार 3 सौ उपभोक्ताओं में से केवल 25 सौ उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करवाई है। उन्होंने बताया की ई केवाईसी की अंतिम तारीख 31 दिसंबर बताई जा रही है। हालांकि अंतिम तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं सर्वर की समस्या के चलते ई केवाईसी का कार्य कुछ धीमा चल रहा है।
गैस सप्लाई लेते समय घर पर भी करवा सकते है ई-केवाईसी
जोहिया एचपी गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि ई-केवाईसी के लिए अचानक बढ़ती भीड़ को देखते हुए ग्राहकों को गैस की डिलीवरी लेते समय घर पर ही डिलीवरी बॉय से ई-केवाईसी करवाने व ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भी ई केवाईसी की सुविधा प्रदान की गई है। ताकि उपभोक्ताओं का एजेंसी तक पहुंचने और लाइन में लगने का समय खराब ना हो। उन्होंने बताया कि एक दिन में चार सौ से पांच सौ उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही है।
Published on:
20 Dec 2023 07:30 pm
